Tax Saving Tips: टैक्स-सेविंग इनवेस्टमेंट ऑप्शंस की तलाश करने वालों के लिए जरूरी टिप्स है. आप इसके लिए ELSS म्यूचुअल फंड को भी बतौर ऑप्शन देख सकते हैं क्योंकि यह स्कीम न केवल टैक्स प्रॉफिट मुहैया नहीं करती है बल्कि आपकी रकम को बढ़ाने का लक्ष्य भी रखती है. इक्विटी-लिंक्ड सेविंग स्कीम के रूप में यह मुख्य रूप से शेयर बाजार में निवेश करती है.
टैक्स सेविंग का मिलेगा फायदा
ईएलएसएस में निवेश करने से आपको इनकम टैक्स की धारा 80सी का फायदा मिलता है, जिसमें 1.5 लाख रुपए तक की टैक्स छूट मिलता है. बता दें कि यह ऑप्शन उन व्यक्तियों के लिए एक अचछा ऑप्शन है जो अपनी टैक्स योग्य इनकम को कम करना चाहते हैं.
ईएलएसएस MF स्कीम को समझें
ईएलएसएस म्यूचुअल फंड में आप अपने पैसे को फंड मैनेजर के जरिए विभिन्न कंपनियों के शेयरों में निवेश करते हैं. जैसे-जैसे इन शेयरों का वैल्यू बढ़ता है, वैसे-वैसे आपका निवेश भी बढ़ता है. इसमें तीन साल की लॉक-इन अवधि के बाद निवेशक अपने पैसे निकाल सकते हैं.

ELSS फंड के फायदे
ईएलएसएस का एक बड़ा फायदा यह है कि इसमें हाई रिटर्न की संभावना होती है. चूंकि यह इक्विटी में निवेश करता है, इसलिए यह अन्य टैक्स-सेविंग ऑप्शन के मुकाबले बेहतर रिटर्न दे सकता है. हालांकि, इसका यह भी मतलब है कि बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण इसमें जोखिम भी निहित है.

ELSS के फायदे और जोखिम
ईएलएसएस में निवेश करने से पहले, इसमें शामिल जोखिमों को समझना जरूरी है. शेयर बाजार की अस्थिरता आपके निवेश की वैल्यू में उतार-चढ़ाव ला सकती है. इसके अलावा तीन साल की लॉक-इन पीरियड के दौरान किसी भी इमरजेंसी जैसी स्थितियों के दौरान निवेशक को फंड तक पहुंच को नहीं होती है.
ईएलएसएस फंड में डायवर्सिफिकेशन एक और अहम फैक्टर है. कई ऑप्शंस के मौजूद होने की वजह से अपने जोखिम सहनशीलता और वित्तीय लक्ष्यों के अनुरूप फंड का चयन करना लक्षित रिटर्न के लिए आवश्यक है.
लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट के फायदे
स्कीम में तीन साल की लॉक-इन अवधि लॉन्ग टर्म निवेश स्ट्रैटेजी को प्रोत्साहित करती है. इससे निवेशकों को शॉर्ट टर्म बाजार अस्थिरता से बचने और समय के साथ संभावित रूप से ज्यादा फायदा हासिल करने में मदद मिलती है.
(डिस्क्लेमर: किसी भी तरह के वित्तीय फैसले से पहले अपने एडवाइजर से जरूर परामर्श करें. यह आर्किटल सिर्फ जानकारी के लिहाज से पब्लिश किया जा रहा है.)
More From GoodReturns

7 सितंबर तक जमा करें अगस्त का TDS: पेनल्टी और ब्याज से बचने के लिए अपनाएं ये तरीका

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
