नई दिल्ली। टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड (ईएलएसएस) के माध्यम से जिन लोगों ने इनकम टैक्स बचाया है, उनको अब बहुत ही अच्छा फायदा हुआ है। टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड में निवेश केवल 3 साल के लिए ही करना होता है। लोग अपना निवेश 3 साल के बाद चाहें तो निकाल सकते हैं। टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड का 3 साल का रिटर्न 20 फीसदी के ऊपर तक रहा है। अगर इन टॉप टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड में किसी ने निवेश किया होगा तो उसका पैसा 3 साल में करीब-करीब दोगुना हो गया है। वहीं अगर हर माह 10,000 रुपये का मोबाइल खरीदने के जगह अगर इतने पैसे का हर माह निवेश इन अच्छे फंड में किया होता तो यह आज करीब साढ़े चार लाख रुपये हो गया होता।
सबसे कम लॉकइन टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड में
देश में अगर इनकम टैक्स बचाने के लिए निवेश किया जाता है तो वह पैसा कुछ समय तक लॉकइन रहता है, यानी उसे निकाला नहीं जा सकता है। अगर बैंक या पोस्ट ऑफिस में कोई एफडी करके इनकम टैक्स बचाना चाहता है तो यह पैसा 5 साल तक लॉकइन रहता है। अगर पीपीएफ में पैसे जमा करके इनकम टैक्स बचाना हो तो यह पैसा 15 साल के लिए लॉकइन रहता है। वहीं बीमा के माध्यम से तो यह कई साल तक वापस नहीं लिया जा सकता है। केवल टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड ही ऐसे विकल्प हैं, जहां पैसा जमा करने के 3 साल बाद इसे निकाजा जा सकता है। यही नहीं अगर कोई अगर इन टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड में लाभांश का विकल्प लेता है तो उसको बीच-बीच में स्कीम की तरफ से लाभांश भी मिल सकता है। वहीं फाइनेंशियल एडवाइजर फर्म बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम अनुसार यह फंड टैक्स सेविंग का अच्छा विकल्प हैं। लोगों को अगर ज्यादा न हो सके तो थोड़ा-थोड़ा करके जरूर इनमें निवेश करना चाहिए।
कौन हैं टॉप 5 टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड
मिरे एसेट टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड (डायरेक्ट)
-3 साल का रिटर्न : 20.56 फीसदी
-3 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश आज बन गया 1.75 लाख रुपये
-एसआईपी माध्यम से निवेश करने वालों को मिला 3 साल में 13.63 फीसदी का रिटर्न
-एसआईपी माध्यम से अगर 10,000 रुपये महीने का निवेश पिछले 3 साल से कर रहे होंगे तो आज उसकी वैल्यू 4.39 लाख रुपये होती।
एक्सिस लॉग टर्म इक्विटी म्यूचुअल फंड (डायरेक्ट)
-3 साल का रिटर्न : 19.71 फीसदी
-3 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश आज बन गया 1.72 लाख रुपये
-एसआईपी माध्यम से निवेश करने वालों को मिला 3 साल में 14.51 फीसदी का रिटर्न
-एसआईपी माध्यम से अगर 10,000 रुपये महीने का निवेश पिछले 3 साल से कर रहे होंगे तो आज उसकी वैल्यू 4.45 लाख रुपये होती।
जेएम टैक्स गेन म्यूचुअल फंड (डायरेक्ट)
-3 साल का रिटर्न : 18.06 फीसदी
-3 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश आज बन गया 1.65 लाख रुपये
-एसआईपी माध्यम से निवेश करने वालों को मिला 3 साल में 10.90 फीसदी का रिटर्न
-एसआईपी माध्यम से अगर 10,000 रुपये महीने का निवेश पिछले 3 साल से कर रहे होंगे तो आज उसकी वैल्यू 4.22 लाख रुपये होती।
टाटा इंडिया टैक्स सेविंग्स म्यूचुअल फंड (डायरेक्ट)
-3 साल का रिटर्न : 17.36 फीसदी
-3 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश आज बन गया 1.62 लाख रुपये
-एसआईपी माध्यम से निवेश करने वालों को मिला 3 साल में 10.78 फीसदी का रिटर्न
-एसआईपी माध्यम से अगर 10,000 रुपये महीने का निवेश पिछले 3 साल से कर रहे होंगे तो आज उसकी वैल्यू 4.21 लाख रुपये होती।
एलआईसी म्यूचुअल फंड टैक्स (डायरेक्ट)
-3 साल का रिटर्न : 17.09 फीसदी
-3 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश आज बन गया 1.61 लाख रुपये
-एसआईपी माध्यम से निवेश करने वालों को मिला 3 साल में 12.15 फीसदी का रिटर्न
-एसआईपी माध्यम से अगर 10,000 रुपये महीने का निवेश पिछले 3 साल से कर रहे होंगे तो आज उसकी वैल्यू 4.30 लाख रुपये होती।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

7 सितंबर तक जमा करें अगस्त का TDS: पेनल्टी और ब्याज से बचने के लिए अपनाएं ये तरीका

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
