नई दिल्ली, अगस्त 8। गारंटीड रिटर्न हमारे देश में सावधि जमा (एफडी) की लोकप्रियता के पीछे सबसे बड़ा कारण है। हालाँकि भारतीय रिज़र्व बैंक ने रेपो दर को एक साल से भी अधिक समय से 4% के निचले स्तर पर बरकरार रखा है, जिससे अधिकतर बैंकों ने अपनी एफडी ब्याज दरों को कम कर दिया है। एफडी रिटर्न पर निवेशक की इनकम टैक्स स्लैब दर के अनुसार टैक्स लगता है, जिससे निवेशक का रिटर्न कम हो जाता है। यह देश में वरिष्ठ नागरिकों की तरह जोखिम से बचने वाले अनगिनत निवेशकों के लिए भी चिंता का विषय है, जो अक्सर अपने खर्चों तक के लिए भी अपने एफडी रिटर्न पर निर्भर रहते हैं। इसलिए ऐसी एफडी में निवेश करना बेहतर है, जो टैक्स भी बचाए और अच्छा रिटर्न भी दे।
टैक्स सेविंग एफडी
अधिकतर बैंक और पोस्ट ऑफिस एफडी की एक अलग कैटेगरी ऑफर करते हैं, जिसे टैक्स-सेवर एफडी कहा जाता है। इसमें इनकम टैक्स अधिनियम की धारा 80सी के तहत एक वित्तीय वर्ष में 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर टैक्स कटौती लाभ का लाभ मिलता है। विशेष रूप से ये वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेस्ट टैक्स सेविंग और कम जोखिम वाला निवेश ऑप्शन है, जिन्हें आम तौर पर एफडी पर अधिक ब्याज दर मिलती हैं।
5 साल के लिए पैसा रहेगा जमा
निवेशकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि टैक्स सेविंग एफडी 5 साल की लॉक-इन अवधि के साथ आती हैं और बैंकबाजार के अनुसार समय से पहले निकासी की अनुमति नहीं है। ये एफडी व्यक्तियों और हिंदू अविभाजित परिवारों (एचयूएफ) द्वारा अकेले या 'जॉइंट' मोड में खोले जा सकते हैं, लेकिन इन एफडी पर लोन नहीं मिल सकता है। अगर टैक्स सेविंग एफडी होल्डिंग के 'जॉइंट' मोड में खोली जाती है, तो केवल पहला होल्डर ही टैक्स डिडक्शन बेनिफिट्स का दावा कर सकता है।
जानिए टीडीएस का नियम
एक और बात ध्यान रहे कि निवेशक की स्लैब रेट के अनुसार रिटर्न पर टीडीएस लागू होता है। हालांकि, वरिष्ठ नागरिक बैंक को फॉर्म 15एच (गैर वरिष्ठ नागरिक जमाकर्ताओं के लिए फॉर्म 15जी) जमा करके इससे बच सकते हैं। वरिष्ठ नागरिक आयकर अधिनियम की धारा 80 टीटीबी के तहत जमा पर होने वाली ब्याज इनकम पर 50,000 रुपये की अतिरिक्त टैक्स कटौती के पात्र हैं।
कहां मिलेगा 7.25 फीसदी ब्याज
इस समय केवल दो बैंकों में ही टैक्स सेविंग एफडी पर 7 फीसदी से अधिक ब्याज दर ऑफर की जा रही है। इनमें यस बैंक और उज्जीवन फाइनेंशियल बैंक शामिल हैं। ये दोनों ही बैंक 5 साल की टैक्स सेविंग एफडी पर 7.25 फीसदी की ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। वहीं डीसीबी बैंक और आरबीएल बैंक में 7-7 फीसदी ब्याज दर ऑफर की जा रही है।
जानिए बाकी बैंकों की ब्याज दरें
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक में टैक्स सेविग एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.25 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75 फीसदी ब्याज मिल रहा है। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में ये दरें 6.25 फीसदी और 6.50 फीसदी और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ये दरें 6 फीसदी और 6.5 फीसदी हैं। इंडसइंड बैंक में 6.00 फीसदी और 6.50 फीसदी और करूर वैश्य बैंक में दोनों तरह की ब्याज दरें 6-6 फीसदी हैं।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications