Tata Nexon EV Car Price: ग्राहकों के लिए Tata Nexon की EV पर तगड़ा ऑफर मिल रहा है। देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में टाटा की नेक्सन ईवी पहले स्थान पर है। यह कई वेरिएंट्स में आपको मिल जाएगी। टाटा की तरफ से नेक्सन ईवी, पंच ईवी और टियागो ईवी पर शानदार डिस्काउंट ऑफर हो रहा है। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।

Tata Curvv EV का इतना है प्राइस
टाटा ने टाटा ने हाल ही में अपनी नई टाटा कर्व ईवी को लॉन्च किया है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 17.49 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कार में कई सारे फीचर्स हैं जो इसी बारी ईवी कारों से अलग करते हैं। इस कार में 18 इंच व्हील्स के अलावा 450 एमएम वाटर वेडिंग कैपेसिटी, फ्लश डोर हैंडल, कनेक्टिड एप, एलईडी लाइट्स, वेंटिलेटिड सीट्स मौजूद हैं। इसके सेफ्टी के लिए थ्री पाइंट ईएलआर सीटबेल्ट, सीटबेल्ट एंकर प्री-टेंशनर, फोर्टिफाइड बॉडी स्ट्रक्चर भी है।
Tata Nexon EV कार पर मिल रहा है डिस्काउंट
Tata Nexon EV के टॉप-स्पेक एम्पावर्ड+ LR वेरिएंट पर मानसून ऑफर के चलते ग्राहकों को 1.80 लाख रुपये तक का ग्रीन बोनस मिल रहा है। दूसरे वेरिएंट की बात करें तो उन पर 1 लाख रुपये से लेकर 1.20 लाख रुपये तक का ग्रीन बोनस दिया जा रहा है। इस कंपनी Nexon के बेस क्रिएटिव+ MR वेरिएंट पर बोनस के तौर पर केवल 20,000 रुपये ही मिल रहे हैं।
इसकी बिना डिस्काउंट ऑफर के कीमत की बात करें तो एक्सशोरूम कीमत 14.49 लाख रुपये से 19.49 लाख रुपये के बीच है। इस कार में कई सारे खास फीचर्स मौजूद हैं। वहीं, Tata Tiago EV के XT लॉन्ग-रेंज वेरिएंट पर 50,000 रुपये तक का ग्रीन बोनस दिया जा रहा है। इसके LR वेरिएंट पर 25,000 रुपये से लेकर 40,000 रुपये तक का बोनस मिल रहा है, जबकि MR वेरिएंट पर 10,000 रुपये का स्टैंडर्ड डिस्काउंट ऑफर हो रहा है।
इसके अलावा Tata Punch EV के वेरिएंट के आधार पर 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है और इसके अलावा कंपनी की ओर से और कोई बोनस नहीं ऑफर हो रहा है।
Tata Nexon EV कार में मिलते हैं ये खास फिचर्स
आपको बता दें कि साल 2023 में टाटा नेक्सॉन फेसलिफ्ट ईवी के क्रिएटिव, फियरलेस और एम्पावर्ड जैसे 3 ट्रिम में कुल 9 वेरिएंट्स हैं। टाटा मोटर्स ने नेक्सॉन ईवी के लॉन्ग रेंज वेरिएंट में 40.5 kWh का बैटरी पैक दिया है और इसका इलेक्ट्रिक मोटर 106.4 kW का है, जो कि 142.68 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 215 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जेनरेट करता है।
इस कार में फ्रंट आर्मरेस्ट के साथ सेंट्रल कंसोल, मल्टी लैंग्वेज सपोर्ट वाला वॉयस असिस्ट, 10.25 इंच का एचडी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मल्टीपल एसी वेंट्स और स्मार्टफोन चार्जिंग सपोर्ट, कई तरह के साउंड इफेक्ट वाला बेहतरीन स्टीरियो सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 360 डिग्री कैमरा, मल्टीपल एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत काफी सारे और भी स्टैंडर्ड और सेफ्टी फीचर्स हैं। इसके अलावा कार में तगड़ा बैटरी बैकअप दिया गया है। टाटा नेक्सन ईवी में पावर के लिए 30 kWh क्षमता वाला लिथियम आयन बैटरी पैक मिलता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
