Tata Neu SBI Credit Card Benefits: टाटा डिजिटल ग्रुप और एसबीआई कार्ड ने मिलकर एक नया को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है जिसे खासतौर पर उन कस्टमर्स के लिए बनाया गया है जो टाटा न्यू ऐप का इस्तेमाल करते हैं।
यह कार्ड टाटा ग्रुप की डिजिटल शॉपिंग, ग्रॉसरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और ट्रैवल जैसी सर्विसेस पर रिवॉर्ड्स भी देता है। इसमें दो कार्ड दो वेरिएंट्स है। एक है Tata Neu Plus SBI Card और दूसरा Tata Neu Infinity SBI Card है। इनकी सारी डिटेल्स आप यहां चेक कर सकते हैं।

टाटा न्यू ऐप पर मिलेंगे ये सभी रिवॉर्ड्स (Tata Neu SBI Credit Cards Details)
इस कार्ड का सबसे बड़ा फायदा ये है कि आप टाटा न्यू ऐप पर की गई खरीदारी पर ज्यादा 'NeuCoins' कमा सकते हैं। ये NeuCoins डिजिटल रिवॉर्ड पॉइंट्स हैं, जिनका इस्तेमाल आप अगली खरीदारी में कर सकते हैं। टाटा न्यू ऐप पर की गई खरीदारी पर आपको 5% तक NeuCoins का बेनिफिट मिलेगा और साथ ही 1.5% NeuCoins का फायदा आपको RuPay के अलग-अलग वेरिएंट से यूपीआई ट्रांजैक्शन करने पर मिलेगा।
टाटा ब्रांड्स पर खास ऑफर्स (Tata Neu SBI Credit Card News)
टाटा के कई ब्रांड्स पर भी आपको रिवॉर्ड्स मिलेंगे। BigBasket, Croma, Tata 1mg, Tata Cliq,
Air India और IHCL Hotels के प्लेटफॉर्म पर यूज करके रिवॉर्ड प्वाइंट्स का फायदा उठा सकते हैं। फॉरेक्स मार्क अप फीस की बात करें तो Tata Neu Plus पर 3.5% और Tata Neu Infinity पर 1.99% तक फीस है। दोनों ही वैरिएंट RuPay और Visa नेटवर्क पर मौजूद हैं और ये कस्टमर्स SBI कार्ड की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन या कुछ क्रोमा स्टोर्स में SBI कार्ड कियोस्क पर ऑफलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
इतने रुपये है ज्वाइनिंग फीस
इन सभी ब्रांड्स पर इस कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर आपको ज्यादा कैशबैक, छूट और NeuCoins मिल सकते हैं। इसके अलावा ज्वाइनिंग चार्जेस भी अलग-अलग हैं। Tata Neu Plus SBI Card की ज्वाइनिंग फीस 499 रुपये है और इसमें 499 Neu Coins मिलेंगे। इसके अलावा Tata Neu Infinity की ज्वाइनिंग फीस 1499 रुपये है। इसमें 1499 Neu Coins भी दिए जाएंगे।
कैशबैक का भी मिलेगा फायदा
इन क्रेडिट कार्ड के वेरिएंट में कई और फायदे भी ऑफर किए जा रहे हैं, जैसे एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, आदि। अगर आपको ट्रैवलिंग पसंद है या आप शॉपिंग भी बहुत ज्यादा करते हैं तो ये वेरिएंट्स आपके लिए बेनिफिशियल हो सकते हैं। साथ ही इसमें आपको रोजमर्रा की खरीदारी पर रिवॉर्ड्स, कैशबैक और छूट मिलती है।
साथ ही, इस कार्ड से की गई बड़ी खरीदारी पर आपको आसान EMI ऑप्शन भी मिलते हैं। यानी अगर आप चाहें तो बड़ी रकम को किस्तों में चुका सकते हैं। इसके अलावा एसबीआई कार्ड की सेफ्टी बेनिफिट्स जैसे OTP, फिशिंग प्रोटेक्शन, और कार्ड लॉक/अनलॉक की सुविधा भी इसमें शामिल हैं। कार्ड को ऑनलाइन इस्तेमाल करने पर भी सभी स्टैंडर्ड सुरक्षा मिलेगी।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications