नई दिल्ली, अक्टूबर 14। टाटा ग्रुप में एक से बढ़कर एक कंपनियां हैं। लेकिन एक कंपनी है, जिसने बीते 1 साल में ही निवेशकों का पैसा लगभग तीन गुना कर दिया है। इन कंपनियों के शेयर के रेट में तेजी का असर है कि टाटा ग्रुप की मार्केट कैप बढ़कर 23.5 लाख करोड़ रुपये हो गई है। इस प्रकार से टाटा ग्रुप की वैल्यूएशन रिलायंस से भी ज्यादा की हो गई है। टाटा ग्रुप की मार्केट कैप में आई बढ़त में टाटा माटर्स, टीटीएमएल, टाटा पॉवर, और टाटा इन्वेस्ट में शेयरों में तेजी का योगदान रहा है।
अक्टूबर में इन कंपनियों को बहुत फायदा
अक्टूबर 2021 में अगर देखा जाए तो टाटा मोटर्स की मार्केट कैप में 55000 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज की गई है। टाइटन की मार्केट कैप में 37000 करोड़ रुपये की और टाटा पॉवर की मार्केट कैप में 20000 करोड़ रुपये की बढ़त आई है। इसके अलावा टाटा स्टील और टाटा कैमिकल की मार्केट कैप क्रमश 10000 करोड़ रुपये और 5500 करोड़ रुपये बढ़ी है।
टाटा ग्रुप नंबर एक पर
अगर अक्टूबर 2021 में देखा जाए तो मार्केट कैप के हिसाब से टाटा ग्रुप देश का नंबर एक ग्रुप बन गया है। 30 सितंबर 2021 को रिलायंस ग्रुप की मार्केट कैप 17.05 लाख करोड़ रुपये थी, जो अब 18.25 लाख करोड़ रुपये है। वहीं टाटा ग्रुप की 30 सितंबर 2021 को मार्केट कैप 22.32 लाख करोड़ रुपये थी, जो अब 23.44 लाख करोड़ रुपये है।
आइये अब जानते हैं टाटा ग्रुप की पैसा तीन गुना करने वाली कंपनी के बारे में। अगर इस कंपनी में किसी ने आज से एक साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 4 लाख रुपये हो गई होती।
यह है टाटा मोटर्स का शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स के शेयर ने बीते एक साल में काफी अच्छा रिटर्न दिया है। एक साल में इस कंपनी के शेयर का रेट करीब 4 गुना हो गया है। टाटा मोटर्स का शेयर 13 अक्टूबर 2021 को 21.11 फीसदी की तेजी के साथ एनएसई पर 509.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है।
टाटा मोटर्स ने दिया है 1 महीने में 66 फीसदी का रिटर्न
14 सितंबर 2021 को टाटा मोटर्स के शेयर का रेट 306.10 रुपये था, जो अब 509 रुपये हो चुका है। इस प्रकार से एक महीने में ही टाटा मोटर्स के शेयर ने करीब 66.51 फीसदी का रिटर्न दिया है।
जानिए 1 साल में कितना बढ़ा टाटा मोटर्स के शेयर का रेट
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स का शेयर बीते 1 साल में करीब 390 फीसदी बढ़ा है। टाटा मोटर्स के शेयर का रेट 14 अक्टूबर 2020 को 130.70 रुपये था, जो अब 509 रुपये है। इस प्रकार शेयर का रेट करीब 4 गुना हो गया है। ऐसे में अगर किसी ने इस शेयर में आज से एक साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 4 लाख रुपये हो गई होगी।
जानिए टाटा मोटर्स के शेयर में तेजी क्यों आई
पिछले एक साल में टाटा मोटर्स में प्रबंधन स्तर पर काफी बड़े फैसले लिए गए हैं। इससे कंपनी की मार्केट में पकड़ बढ़ी है। कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल कारोबार की बड़ी कंपनी कर इसी बीते एक साल में उभरी है। इसके बाद अब टाटा मोटर्स में टीपीजी ग्रुप भी करीब 7,500 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहा है। इन्हीं खबरों की दम पर टाटा मोटर्स के शेयर ने काफी तेजी दर्ज की है।


Click it and Unblock the Notifications