नई दिल्ली, अगस्त 16। टाटा ग्रुप भारत के प्रमुख बिजनेस समूहों में से एक है। इसका बिजनेस एक नहीं बल्कि कई सेक्टरों में फैला हुआ है। टाटा ग्रुप की कंपनियों की बात करें तो वे भी बहुत सारी हैं। इस समूह की ढेरों कंपनियां ऐसी हैं, जिनके नाम में टाटा शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इन्हीं में से एक है नेल्को। नेल्को 81 साल पुरानी कंपनी है। इसकी स्थापना 1940 में हुई थी। हम यहां इस कंपनी के साथ-साथ इसके शेयर के बारे में बात करेंगे, जिसने 2021 में अब तक 139 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया और निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक कर दिया है।
कितना दिया रिटर्न
31 दिसंबर 2020 को नेल्को का शेयर 196.15 रु पर था। जबकि आज यह 469.30 रु पर बंद हुआ। यानी 2021 में अब तक नेल्को का शेयर निवेशकों को 139.05 फीसदी रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक के पास साल की शुरुआत में नेल्को के 1 लाख रु के शेयर हो तो उनकी वैल्यू इस समय 2.39 लाख रु हो गयी होगी। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 1,069.95 करोड़ रु है।
स्मॉल कैप कंपनी है नेल्को
नेल्को टाटा ग्रुप की एक स्मॉल कैप कंपनी है। आज के कारोबार में इसका शेयर 515.10 रु तक ऊपर गया, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर है। हालांकि फिर इस शेयर में गिरावट भी आई और आखिर में यह 5 फीसदी गिर कर 468.90 रु पर बंद हुआ। इसके पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 174 रु रहा है। ये पिछले साल 15 अक्टूबर को 174 रु तक टूटा था।
क्या है नेल्को का बिजनेस
नेल्को 116 अरब डॉलर वाले टाटा समूह का हिस्सा है, जो 1940 में एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के रूप में शुरू हुई थी। पिछले कुछ सालों में इसने काफी विस्तार किया है। नेल्को वीसैट कनेक्टिविटी, सैटकॉम प्रोजेक्ट्स और इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी एंड सर्विलांस सॉल्यूशंस के क्षेत्रों में सॉल्यूशन पेश करती है। ये कंसल्टिंग, कस्टमाइजेशन, सिस्टम इंटीग्रेशन, एंड-टू-एंड मैनेजमेंट जैसी सेवाएं देती है।
सरकार को भी देती है सर्विस
कंपनी की वेबसाइट के अनुसार भारत में सुरक्षा और निगरानी के मामले में यह सरकार, रक्षा और उद्यम क्षेत्रों के लिए भी पसंदीदा पार्टनर है। सीमाओं को सुरक्षित रखने से लेकर कारखानों में चोरी और तोड़फोड़ की जाँच तक में इसके सॉल्यूशन तैनात किए गए हैं। नेल्को नेटवर्क प्रोडक्ट्स लिमिटेड नाम से नेल्को लिमिटेड की एक सब्सिडरी कंपनी भी है।
कैसे रहे कंपनी के नतीजे
हाल ही में नेल्को ने अपने पहली तिमाही के नतीजे घोषित किए थे, जो काफी शानदार रहे। पिछले साल की अप्रैल-जून तिमाही में 1.84 करोड़ रु के मुनाफे के मुकाबले इस साल समान तिमाही में कंपनी को 4.38 करोड़ रु का लाभ हुआ। वहीं इसकी इनकम 50.32 करोड़ रु से बढ़ कर 56.62 करोड़ रु रही। जनवरी-मार्च तिमाही में इसकी इनकम 65.66 करोड़ रु और मुनाफा 4.48 करोड़ रु रहा था। नेल्को एक आईटी नेटवर्किंग फर्म है, जो कंपनी में सैटेलाइट कम्युनिकेशन और वीसैट सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। पिछले एक हफ्ते में ही इसका शेयर करीब 35 फीसदी चढ़ा है। बीते शुक्रवार को यह शेयर 5 फीसदी तेजी के साथ 493.55 रुपये पर बंद हुआ था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications