नई दिल्ली, सितंबर 7। टाटा ग्रुप का देश का सबसे बड़ा कारोबारी घराना है। टाटा ग्रुप की करीब 100 कंपनियां हैं। ऐसे में यह जानना कठिन हो जाता है कि कौन सी कंपनी का प्रदर्शन कैसा है। इसलिए हम आपको समय समय पर बताते रहते हैं कि टाटा ग्रुप की कंपनियों की अच्छी कंपनियों का प्रदर्शन कैसा चल रहा है। आज हम आपको टाटा ग्रुप की एक ऐसी ही कंपनी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने निवेशकों का पैसा एक साल में 120 फीसदी तक बढ़ा दिया है। आइये जानते हैं ऐसी एक कंपनी के बारे में।
इस कंपनी का नाम है इंडियन होटल्स
यह कंपनी है इंडियन होटल्स। टाटा ग्रुप की यह कंपनी होटल कारोबार में संलग्न है। इस कंपनी ने निवेशकों को 1 साल में करीब 120 फीसदी का रिटर्न दिया है। यानी अगर किसी ने इंडियन होटल्स के शेयर में आज से एक साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये लगाया होगा, तो उसकी वैल्यू अब करीब 2.20 लाख रुपये हो गई है। जहां तक कम समय की बात है तो इस शेयर ने बीते 3 माह में करीब 35 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं 6 माह के दौरान इस शेयर ने करीब 65 फीसदी का रिटर्न दिया है। यानी यह शेयर स्टॉक मार्केट की उठापटक से अछूता सा रहा है।
जानिए इंडियन होटल्स का रेट
इंडियन होटल्स का शेयर आज एनएसई पर 307.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इस शेयर में आज करीब 1 फीसदी की तेजी रही है। वहीं इंडियन होटल्स का आज का न्यूनतम स्तर 304.10 रुपये और उच्चतम स्तर 313.80 रुपये का रहा है। इसके अलावा अगर एक साल का उच्चतम स्तर पर न्यूनतम स्तर जानना चाहें तो यह वो इस प्रकार रहा है। इस शेयर का एक साल का न्यूनतम स्तर 138.13 रुपये का और उच्चतम स्तर 313.80 रुपये का रहा है।
इंडियन होटल्स की मजबूत है बैलेंसशीट
इंडियन होटल्स की बैलेंसशीट को देखा जाए तो यह लगातार मजबूत हो रही है। कंपनी पिछले एक साल के दौरान करीब 4000 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। इससे कंपनी नेट कैश पॉजिटिव हो गई है। यह किसी भी कंपनी के लिए महत्वपूर्ण होता है। वहीं अगर देखा जाए तो जून 2022 को खत्म तिमाही के दौरान कंपनी ने करीब 30 फीसदी का प्रॉफिट मार्जिन दर्ज किया है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी आगे भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।
More From GoodReturns

RBI T-Bill नीलामी: आज निवेश का मौका, FD से बेहतर रिटर्न पाने के लिए ऐसे लगाएं बोली

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत



Click it and Unblock the Notifications