नई दिल्ली, जून 2। टाटा ग्रुप के पास कई कंपनियां हैं, जो निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दे रही हैं। यह कंपनी एसएंडपी बीएसई 200 ग्रुप में भी शामिल है। अगर कोई निवेशक पैसा लगाने के लिए अच्छे शेयर की तलाश में है, तो टाटा ग्रुप की इस कंपनी पर नजर डाल सकता है। इस कंपनी ने बीते 2 साल में काफी अच्छा रिटर्न दिया है। जानकारों का मानना है कि यह टाटा ग्रुप का शेयर आगे भी बहुत अच्छ रिटर्न दे सकता है। आइये जानते हैं इस कंपनी के बारे में।
यह है टाटा ग्रुप की इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड
टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड एक शानदार कंपनी है। यह दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी हॉस्पिटैलिटी कंपनी है। इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड बजट होटल के अलावा इन-फ्लाइट कैटरिंग सर्विसेज भी देती है। इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के पास कई ब्रैंड हैं, इनमें ताज, विवांता, गेटवे, जिंजर और एक्सप्रेशन जैसे नाम शामिल हैं।
जानिए इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड की कमाई
इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड एक बहुत ही अच्छी कमाई करने वाली कंपनी है। वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड का नेट प्रॉफिट 71.57 करोड़ रुपये रहा है, जो 1 साल पहले समान तिमाही में 97.72 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी की कुल इनकम 52.42% बढ़कर 954.88 करोड़ रुपये हो गई है। यह इनकम बीते साल की समान तिमाही में 626.47 करोड़ रुपये रही थी।
जानिए इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के शेयर का रिटर्न
इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के शेयरों में पिछले 2 साल में 186 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। 1 जून 2020 को इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के शेयर की कीमत 81.59 रुपये थी, जो 2 मई 2022 को 234 रुपये हो गई है। यानी अगर किसी ने 1 जून 2020 को इस कंपनी में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू अब करीब 1.86 लाख रुपये हो गई है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
