नई दिल्ली, सितंबर 5। टाटा ग्रुप में एक से बढ़कर एक कंपनी हैं। ऐसी ही एक कंपनी के बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं। इस शेयर ने एक साल में ही निवेशकों को मालामाल कर दिया है। अगर किसी ने इस शेयर में आज से एक साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब 9 लाख रुपये हो गई होगी। आइये जानते हैं इस शानदार शेयर के बारे में।
टाटा ग्रुप के इस शेयर का नाम है ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग एंड एसेम्बलिज
ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग एंड एसेम्बलिज टाटा ग्रुप की कंपनी है। हालांकि इस कंपनी के नाम के साथ टाटा नहीं जुड़ा है। ऐसे में कम ही लोग जानते हैं कि यह टाटा ग्रुप की कंपनी है। यह कंपनी निवेशकों के लिए बीते एक साल में मल्टीबैगर साबित हुई है।
ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग एंड एसेम्बलिज ने बना दिया 1 लाख रु को 9 लाख रुपये
ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग एंड एसेम्बलिज में अगर किसी ने आज से एक साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 9 लाख रुपये है। यह टाटा ग्रुप की एक स्माल कैप कंपनी है। इस कंपनी की मार्केट कैप 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। इस कंपनी का शेयर बीते साल यानी 6 सितंबर 2021 को करीब 53 रुपये था। वहीं यह शेयर आज 474 रुपये का है। अगर किसी ने बीते साल इस शेयर में 1 लाख रुपये लगाया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 9 लाख रुपये होगी।
जानिए ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग एंड एसेम्बलिज का एक साल का उच्चतम और न्यूनतम स्तर
ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग एंड एसेम्बलिज का शेयर आज एनएसई पर करीब 471 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। आज इस शेयर का बीएसई पर न्यूनतम स्तर 468.65 रुपये का रहा है। वहीं उच्चतम स्तर 515.80 रुपये का रहा है। वहीं अगर एक साल का उच्चतम और न्यूनतम स्तर जानना हो तो यह एनएसई में इस प्रकार रहा है। इसका साल का न्यूनतम स्तर 54.00 का और उच्चमत स्तर 925.45 रुपये का रहा है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
