नई दिल्ली, 10 सितंबर। शेयर बाजार में निवेश की बात आते ही इससे जुड़े रिस्क का जिक्र होने लगता है। यही कारण है कि आमलोग शेयर बाजार से दूरी बनाए रखते हैं। लेकिन धीरे धीरे आमलोगों की यह झिझक दूर हो रही है। यही कारण है कि आजकल मीडिया में भी ऐसी कंपनियों की जानकारी की डिमांड बढ़ गई है, जिन्होंने बहुत ही अच्छा रिटर्न दिया हो। इसके अलावा जिस कंपनी ने यह अच्छा रिटर्न दिया हो वह अच्छी भी हो। अगर आप ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी करना चाहते हैं, यह पर एक कपंनी का जिक्र किया जा रहा है। यह टाटा ग्रुप की कंपनी है और इसने बहुत ही अच्छा रिटर्न दिया है। इस कपंनी ने निवेशकों का 1 लाख रुपये का निवेश करीब 48 लाख रुपये बना दिया है। आइये जानते हैं कि यह कांपनी कौन सी है और निवेश पर यह रिटर्न कितने समय में मिला है।
यह कंपनी है टाटा एलेक्सी
टाटा ग्रुप में एक से बढ़कर एक कंपनियां हैं। इन्हीं में से एक कंपनी है टाटा एलेक्सी। इस कंपनी ने लगातार निवेशकों को काफी अच्छा रिटर्न दिया है। आमतौर पर शेयर बाजार में निवेश से पहले जानकार यही समझाते हैं कि जिस कंपनी में निवेश करें वह अच्छी हो। ऐसे में अगर कोई कपंनी टाटा ग्रुप की है, तो अच्छा माना जाता है। शेयर बाजार के जानकार टाटा ग्रुप की कंपनियों को निवेश के लिए अच्छा ही मानते हैं।
जानिए कितना बढ़ा टाटा एलेक्सी का रेट
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा एलेक्सी के शेयर का रेट काफी तेजी से बढ़ा है। टाटा एलेक्सी के शेयर का रेट आज से 10 साल पहले करीब में 105 रुपये था। वहीं अब इस शेयर का रेट एनएसई पर 4928.75 रुपये हो गया है। इस प्रकार से टाटा एलेक्सी के शेयर ने बीते 10 साल में निवेशकों का पैसा करीब 48 गुना बढ़ा दिया है।
जानिए टाटा एलेक्सी का कम समय का रिटर्न
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा एलेक्सी के शेयर ने 2021 में भी अच्छा रिटर्न दिया है। यह शेयर इस साल अब तक करीब 163 फीसदी रिटर्न दिला चुका है। 2021 की शुरुआत में टाटा एलेक्सी के शेयर का रेट करीब 1885 रुपये था। जो आज बढ़कर 4928.75 रुपये के स्तर पर आ चुका है। वहीं अगर बीते 6 महीने का रिटर्न देखें तो यह शेयर 2670.30 रुपये बढ़कर यहां तक आ चुका है।
टाटा एलेक्सी ने जानिए कितनी तेजी से बढ़ाया पैसा
अगर किसी ने टाटा एलेक्सी के शेयर में निवेश किया होता तो उसका पैसा काफी तेजी से बढ़ा होता। अगर 6 महीने पहले किसी ने अगर आपने सिर्फ के शेयर में 1 लाख रुपये लगाया होता तो उसकी वैल्यू आज 1.85 लाख रुपये होती। वहीं अगर यह निवेश आज से 5 साल पहले किया गया होता तो 1 लाख रुपये की वैल्यू 4 लाख रुपये हो गई होती।
जानिए गुरुवार का टाटा एलेक्सी का क्लोजिंग प्राइस
एनएसई पर रेट
टाटा एलेक्सी का शेयर गुरुवार को एनएसई पर 4928.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं गुरुवार को इस शेयर ने 4,851.00 रुपये का अपना न्यूनतम स्तर और 4,955.00 रुपये का अपना अधिकतम का स्तर बनाया था। इसके अलावा इस शेयर का 52 हफ्तों का न्यूनतम स्तर 1,160.00 रुपये और अधिकतम का स्तर 5,015.85 रुपये का रहा है।
बीएसई पर रेट
टाटा एलेक्सी का शेयर गुरुवार को बीएसई पर 4940.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं गुरुवार को इस शेयर ने 4,851.80 रुपये का अपना न्यूनतम स्तर और 4,954.95 रुपये का अपना अधिकतम का स्तर बनाया था। इसके अलावा इस शेयर का 52 हफ्तों का न्यूनतम स्तर 1,153.00 रुपये और अधिकतम का स्तर 5,015.00 रुपये का रहा है।
More From GoodReturns

RBI T-Bill नीलामी: आज निवेश का मौका, FD से बेहतर रिटर्न पाने के लिए ऐसे लगाएं बोली

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications