नई दिल्ली, अगस्त 13। शेयर बाजार में एक से बढ़कर एक शेयर हैं। उसमें भी अगर टाटा ग्रुप का हो तो कहने की क्या बात है। अगर आप टाटा ग्रुप के अच्छे शेयरों के बारे में जानना चाहते हैं, तो यहां पर टाटा ग्रुप के 2 शेयरों के बारे में जानकारी ले सकते हैं। यह शेयर इतने शानदार हैं, कि इन्होंने निवेशकों का पैसा 1 साल में डबल से ज्यादा कर दिया है। यह टाटा ग्रुप की बड़ी कंपनियां और दुनिया के कई देशों में कारोबार करती हैं। अगर आप इन अच्छे शेयरों के बारे में जानना चाहते हैं, आइये पहले उन कंपनियों के नाम जानते हैं और फिर उनका रिटर्न जानते हैं।
ये हैं टाटा ग्रुप की 2 शानदार कंपनियां
टाटा ग्रुप की इन 2 कंपनियों में पहला नाम है टाटा केमिकल्स और दूसरा नाम है टाटा एलेक्सी का। इन कंपनियों ने निवेशकों को एक साल में बहुत ही अच्छा रिटर्न दिया है। इन कंपनियों ने जिसने भी 1 साल पहले निवेश किया होगा, उनका पैसा दोगुना से ज्यादा हो गया है। टाटा एलेक्सी जहां दुनिया भर में डिजाइन और टेक्नोलॉजी सर्विसेज देने के लिए जानी जाती है, वहीं टाटा केमिकल्स देश और दुनिया की जानीमानी केमिकल कंपनी है।
जानिए टाटा एलेक्सी के शेयर का रिटर्न
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा एलेक्सी के शेयर ने बीते एक साल में काफी अच्छा रिटर्न दिया है। अगर जनवरी से अभी तक का रिटर्न देखा जाए तो कंपनी ने 130 फीसदी का रिटर्न दिया है, वहीं अगर बीते एक साल का रिटर्न देखा जाए तो कंपनी ने करीब 300 फीसदी का रिटर्न दिया है।
टाटा एलेक्सी का लेटेस्ट रेट
टाटा एलेक्सी का शेयर 12 अगस्त 2021 को एनएसई पर 4293.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार इस शेयर में 12 अगस्त को एनएसई पर 98.30 रुपये की तेजी दर्ज हुई थी। वहीं इसका एनएसई पर एक साल का न्यूनतम स्तर 932.55 रुपये का रहा था और उच्चतम स्तर 4,575.00 रुपये का रहा था।
टाटा एलेक्सी का शेयर 12 अगस्त 2021 को बीएसई पर 4289.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार इस शेयर में 12 अगस्त को बीएसई पर 94.95 रुपये की तेजी दर्ज हुई थी। वहीं इसका बीएसई पर एक साल का न्यूनतम स्तर 956.85 रुपये का रहा था और उच्चतम स्तर 4,572.75 रुपये का रहा था।
जानिए टाटा केमिकल्स के शेयर का रिटर्न
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा केमिकल्स ने भी निवेशकों को बीते एक साल में काफी अच्छा रिटर्न दिया है। अगर बीते जनवरी से देखा जाए तो टाटा केमिकल्स के शेयर में 75 फीसदी का रिटर्न दिया है, वहीं इस शेयर ने बीते एक साल में यह 180 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
टाटा केमिकल्स का लेटेस्ट रेट
टाटा केमिकल्स का शेयर 12 अगस्त 2021 को एनएसई पर 875.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार इस शेयर में 12 अगस्त को एनएसई पर 16.00 रुपये की तेजी दर्ज हुई थी। वहीं इसका एनएसई पर एक साल का न्यूनतम स्तर 273.45 रुपये का रहा था और उच्चतम स्तर 886.40 रुपये का रहा था।
टाटा केमिकल्स का शेयर 12 अगस्त 2021 को बीएसई पर 875.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार इस शेयर में 12 अगस्त को बीएसई पर 15.70 रुपये की तेजी दर्ज हुई थी। वहीं इसका बीएसई पर एक साल का न्यूनतम स्तर 273.55 रुपये का रहा था और उच्चतम स्तर 866.00 रुपये का रहा था।
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

RBI T-Bill नीलामी: आज निवेश का मौका, FD से बेहतर रिटर्न पाने के लिए ऐसे लगाएं बोली

30 सितंबर तक का मौका: USD FCNR डिपॉजिट पर मिल रहा है 7.52% तक ब्याज, ऐसे करें निवेश

पीएम मोदी का भाषण और आपकी जेब: क्या टैक्स और ब्याज दरों में हुआ कोई बदलाव? सच जानिए

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

IPO, SIP या FD: 2026 में पैसा कहां लगाएं? जानें सही निवेश का गणित

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

SGB रिडेम्पशन अपडेट: क्या आपके खाते में आए पैसे? जानें टैक्स और ब्याज का पूरा गणित

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें



Click it and Unblock the Notifications