नई दिल्ली। अगर आप अपना पैसा डबल से ज्यादा करना चाहते हैं, तो टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कैपिटल ऑफर लेकर आई है। टाटा कैपिटल सुरक्षित एनसीडी और असुरक्षित एनसीडी लेकर आई है। इसमें निवेश करने वालों को बैंक और पोस्ट ऑफिस से ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है। यही कारण है कि यहां पर पैसा जमा करने वालों का पैसा बैंक और पोस्ट ऑफिस से जल्दी ही डबल हो जाएगा। टाटा कैपिटल के एनडीसी 3 साल से लेकर 10 साल तक पैसा जमा करने का विकल्प है। यहां पर पैसा जमा करने वाले चाहें तो ब्याज हर माह ले सकते हैं या वार्षिक विकल्प का फायदा उठा सकते हैं। टाटा कैपिटल ने अपने एनसीडी में 3 साल से लेकर 10 साल तक के एनसीडी पर अलग-अलग ब्याज दर तय की है।
काफी भरोसेमंद है टाटा ग्रुप
आजकल जो माहौल है, उसमें लोगों को कहीं भी पैसा जमा करने पर चिंता होती है। इसी कारण टाटा कैपिटल ने अपनी एनसीडी की रेटिंग कराई है। जहां इस एनसीडी को क्रिसिल ने ट्रिपल ए रेटिंग दी है, वहीं इकरा ने भी ट्रिपल रेटिंग दी है। ऐसे में यहां पर निवेश भरोसेमंद हो सकता है।
ये है टाटा कैपिटल के एनसीडी का विवरण
टाटा कैपिलट के एनसीडी में निवेश शुरू हो चुका है। यह आधिकारिक रूप से 17 जनवरी 2020 तक खुला रहेगा। लेकिन यहां पर पहले आओ, पहले पाओ का तरीका अपनाया जा रहा है। यही कारण है कि अगर कपंनी को तय निवेश अंतिम तारीख के पहले मिल गया तो यह एनसीडी में अंतिम तारीख के पहले भी निवेश बंद किया जा सकता है।
ज्यादा जानकारी के लिए टाटा कैपिटल के इस लिंक को क्लिक करें-
https://www.tatacapital.com/tchfl/public-ncd.html
ये हैं टाटा कैपिटल के एनसीडी की ब्याज दरें
टाटा कैपिटल 3 साल से लेकर 10 साल तक का विकल्प लेकर आया है। जहां 3 साल के लिए 8.10 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है, वहीं 10 साल के लिए 8.70 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।
-3 साल के निवेश पर मिलेगा 8.10 फीसदी ब्याज, जो वर्षिक देय होगा।
-5 साल के निवेश पर अगर मासिक ब्याज लेते हैं तो 8.01 फीसदी ही मिलेगा। लेकिन अगर वार्षिक ब्याज लेते हैं तो 8.30 फीसदी मिलेगा।
-8 साल के लिए निवेश पर अगर मासिक ब्याज लेते हैं तो 8.10 फीसदी ब्याज मिलेगा, लेकिन अगर वार्षिक ब्याज लेते हैं तो 8.40 फीसदी ब्याज मिलेगा।
-10 के निवेश पर वार्षिक निवेश के विकल्प पर दिया जा रहा है 8.70 फीसदी ब्याज।
कैसे पैसा हो जाएगा दोगुने से ज्यादा
टाटा कैपिटल के एनसीडी में अगर 10 साल के लिए निवेश किया जाएगा तो सबसे ज्यादा यानी 8.70 फीसदी वार्षिक मिलेगा। अगर इस ब्याज दर पर 1 लाख रुपये जमा किया जाता है तो यह 10 साल बाद बढ़कर करीब 2.30 लाख रुपये हो जाएगा।
जानिए न्यूनतम और अधिकतम निवेश की सीमा
टाटा कैपिटल की एनसीडी में न्यूनतम 10,000 रुपये का निवेश किया जा सकता है। अगर इससे ज्यादा निवेश करना है तो 1000 रुपये के गुणांक में किया जा सकता है। जहां तक अधिकतम निवेश की बात है तो इसकी कोई सीमा नहीं है। इस एनसीडी में कितना भी निवेश किया जा सकता है।
टाटा कैपिटल कितना पैसा जुटाने जा रही
टाटा कैपिटल अपने एनसीडी के माध्मय से 500 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। लेकिन कंपनी चाहे तो 1500 करोड़ रुपये का निवेश भी ले सकती है। इस प्रकार कुल मिलाकर टाटा कैपिटल 2000 करोड़ रुपये इस एनसीडी के माध्मय से जुटा सकती है।
More From GoodReturns

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें



Click it and Unblock the Notifications