नई दिल्ली, मई 8। अगर किसी को सोने का सिक्का खरीदना और वह ज्वैलर्स के यहां की भीड़ में नहीं फंसना चाहता है, तो इसका विकल्प आ गया है। बैंक जैसे एटीएम मशीन से पैसे देते हैं, वैसे ही अब गोल्ड एटीएम लांच हो गया है। यहां पर इस मशीन में 1 ग्राम और 2 ग्राम के 24 कैरेट गोल्ड के सिक्के खरीदे जा सकते हैं। हालांकि अभी ऐसे गोल्ड एटीएम कम ही लगे हैं, लेकिन करीब 25 लाख रुपये के सोने के सिक्के बेचे भी जा चुके हैं। आइये जानते हैं कि क्या है यह गोल्ड एटीम और कैसे काम करती है।
जानिए कहां लगी है यह एटीएम मशीन
तनिष्क ने 'गोल्ड कॉइन एटीएम' को लांच किया है। तनिष्क ने हाल ही में अपने चुनिंदा शोरूम में गोल्ड डिस्पेंसिंग मशीनें लॉन्च की हैं। इन मशीनों में से 1 ग्राम और 2 ग्राम के सिक्के लिए जा सकते हैं। जहां तक गिनती की बात है तो अभी देश में तनिष्क के 21 शोरूम में ऐसी मशीने लगाई गई हैं। इन मशीनों से अभी तक 25 लाख रुपये के सोने के सिक्के बिक चुके हैं।
जानिए कैसे काम करता है यह गोल्ड काइन एटीएम
टाइटन के ज्वैलरी डिवीजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय चावला ने हेक्कन हेराल्ड से बात करते हुए बताया कि तनिष्क गोल्ड कॉइन एटीएम किसी लगभग बैंक एटीएम के जैसा ही काम करता है। एक बार जब ग्राहक वांछित ग्राम सोने के सिक्के का चयन कर लेता हैं, तो मशीन पैसे के बारे में जानकारी देती है और भुगतान के लिए विकल्प देती है। एक बार भुगतान हो जाने के बाद, यह गोल्ड काइन एटीएम पैक किए गए सोने के सिक्कों को बाहर निकाल देती है।
भीड़ से बचने का ग्राहकों को मौका मिला
टाइटन के ज्वैलरी डिवीजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय चावला के अनुसार अक्षय तृतीया और अन्य ऐसे की खास दिनों में ज्यादा भीड़ होने पर केवल 1 या 2 ग्राम का सोने का सिक्का लेने वाले ग्राहकों को परेशान होना पड़ता था, लेकिन इस बार अक्षय तृतीया पर ऐसा नहीं हआ। बहुत से लोगों ने इन गोल्ड काइन एटीएम का इस्तेमाल किया।


Click it and Unblock the Notifications