SWP Plan: कई लोग ऐसे है, जिन्हें नेशनल पेंशन स्कीम का फायदा नहीं मिलता है. ये एक सरकारी स्कीम के है, जिसके तहत आपको रिटायर होने के बाद पेंशन दी जाती है. अगर आपको एनपीएस का फायदा नहीं मिलता है या आप एनपीएस के लाभार्थी नहीं है. तो आपके पास रिटायरमेंट लाइफ टेंशन फ्री जीने का एक और तरीका है. सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान के जरिए आप हर महीने इनकम कमा सकते हैं. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

SWP क्या होता है?
सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान को एसडब्लूपी भी कहा जाता है. म्यूचुअल फंड की एसडब्लूपी स्कीम के तहत निवेशकों को हर महीने इनकम मिलती है. ये उन लोगों के लिए अच्छी जिनके पास रिटारयमेंट के दौरान कोई अन्य इनकम सोर्स नहीं है.
एसडब्लूपी की सबसे खास बात ये है कि इसके तहत निवेशकों को यह ऑप्शन दिया जाता है कि वे कितने समय में कितना पैसा निकलना चाहते है. म्यूचुअल फंड की स्कीम के तहत आप एक महीने, तीन महीने, 6 महीने या एक साल के हिसाब से पैसा लगा सकते हैं. यह आपके ऊपर है कि आपको पैसे कैसे खर्च करने हैं.
हालांकि एसडब्लूपी के तहत ज्यादातर लोग हर महीने के हिसाब से पैसे निकालते हैं.
इस बात का रखें ध्यान
म्यूचुअल फंड के एसडब्लूपी में लगाए गए पैसे मार्केट में निवेश किए जाते हैं. ये पैसे म्यूचुअल फंड के एजेंट द्वारा निवेश किए जाते हैं. इसलिए इसमें खतरा थोड़ा कम हो जाता है. एसडब्लूपी के तहत आप इक्विटी फंड, डेट या लिक्विड फंड में निवेश कर सकते हैं.
यह बात ध्यान रखें कि आप एसडब्लूपी के तहत अपना सारा पैसा इक्विटी मार्केट में ना लगाए. क्योंकि मार्केट के गिरने पर निवेश किए गए सारे पैसे खत्म हो सकते हैं. अगर मार्केट गिरती है, तो आपको ज्यादा से ज्यादा यूनिट्स बेचने होंगे. ताकि आपको हर महीने इनकम मिल सके.
इसलिए म्यूचुअल फंड के एसडब्लूपी में डेट या लिक्विड फंड्स बेहतर ऑप्शन रहेंगे.
इसके अलावा यह भी ध्यान रखे कि अगर आपके द्वारा निवेश किए गए सारे पैसे खत्म हो जाते हैं. या आपका पोर्टफोलियों खत्म हो जाता है. तो आपको इनकम मिलना भी बंद हो सकता है.
क्योंकि जो भी आपको इनकम मिलती है, वे मार्केट पर होने वाले उतार-चढ़ाव पर निर्भर करती है.
सलाना होगी 4 लाख रुपये तक इनकम देखें कैलकुलेशन
मान लीजिए आप म्यूचुअल फंड के एसडब्लूपी के तहत 50 लाख रुपये अलग-अलग जगह निवेश करते हैं. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक एसडब्लूपी के तहत आपको सलाना 8.5 फीसदी का अनुमानित रिटर्न मिल सकता है. इस तरह से आपकी सालाना इनकम 4 लाख 25 हजार रुपये हो सकती है. ऐसे में अगर आप इसे हर महीनेलेना चाहें, तो आपको हर महीने 35417 रुपये मिलते हैं.
यह आपके ऊपर होता है कि आप मार्केट में मिलने वाले रिटर्न को 1 महीने, 3 महीने, 6 महीने या 1 साल के हिसाब से लेना चाहते हैं.
SWP और एफडी में क्या है बेहतर?
म्यूचुअल फंड के एसडब्लूपी में आपको एफडी से बेहतर रिटर्न मिल सकता है. हालांकि एसडब्लूपी में मिलने वाला रिटर्न मार्केट के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है.
लेकिन इसमें आपके पैसे म्यूचुअल फंड के इनवेस्टर लगाते हैं. इसमें आपको पोर्टफोलियों की टेंशन लेने की भी जरूरत नहीं है. हालांकि इसमें गारंटी रिटर्न नहीं है. वहीं एफडी आपको गारंटी रिटर्न देता है. इसमें एक फिक्स ब्याज रहता है. एसडब्लूपी उन लोगों के लिए बेहतर है, जो मार्केट का रिस्क लेने के तैयार है.
एसडब्लूपी और एफडी में कौन-सा बेहतर है, ये आपके पसंद पर निर्भर करता है.
More From GoodReturns

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications