Swiggy IPO Listing Date: आईपीओ बाजार में ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी के आईपीओ का जबरदस्त माहौल है. अलॉटमेंट के बाद शेयर कल 13 नवंबर को एक्सचेंज पर लिस्ट होगा. लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है. आईपीओ ओवरसब्सक्राइब होकर बंद हुआ है, जोकि 3.59 गुना भरा. कंपनी ने 11,327 करोड़ रुपए जुटाने के लिए आईपीओ लॉन्च किया. इसके लिए इश्यू प्राइस 390 रुपए प्रति शेयर का रहा. ग्रे मार्केट प्रीमियम पर शेयर को लेकर ज्यादा एक्शन देखने को मिल रहा है.
स्विगी आईपीओ को ग्रे मार्केट में अपडेट
ग्रे मार्केट प्रीमियम में स्विगी को लेकर ठीकठाक माहौल है. क्योंकि प्रीमियम सुस्त लिस्टिंग के संकेत दे रहा. हालांकि, पहले के मुकाबले प्रीमियम में मौजूदा समय में गिरावट दर्ज की जा रही. यह सोमवार को 5 रुपए का प्रीमियम दिखा रहा था, जोकि मंगलवार को घटकर 2 रुपए पर आ गया है. यानी 3 रुपए की गिरावट दर्ज की जा रही. इसकी वजह निवेशकों का आईपीओ को कमजोर रिस्पांस रहा.
स्विगी ने प्राइस बैंड का ऐलान अक्टूबर के आखिर में किया था, जिसके बाद से ग्रे मार्केट में शेयरों को लेकर पॉजिटिव माहौल बना. एक बार तो GMP 130 रुपए तक पहुंच गया था. उसके बाद से प्रीमियम में लगातार करेक्शन देखने को मिला, जोकि 2 रुपए पर आ गया है. यह शेयरों की सुस्त लिस्टिंग के संकेत दे रहा है. हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम नॉन-रेगुलेटेड मार्केट है और इसका कंपनी के बैलेंसशीट से कोई कनेक्शन नहीं है. इस लिए निवेश का फैसला अपनी वित्तीय सलाहकार की सलाह पर ही करें.

स्विगी के आईपीओ को रिस्पांस
स्विगी आईपीओ (Swiggy IPO) बुधवार यानी 6 नवंबर से खुला और 8 नवंबर को बंद हो गया. इसे निवेशकों से ठीकठाक रिस्पांस मिला. क्योंकि अंतिम दिन 3.59 गुना भरकर बंद हुआ, जिसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्युशन बायर्स यानी QIBs का हिस्सा 6 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ. रिटेल और कर्मचारियों का हिस्सा भी 1 से डेढ़ गुना भरकर बंद हुआ.
आईपीओ में 500 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी किए गए. वहीं, ऑफर फॉर सेल यानी OFS में प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशक हिस्सा बिक्री की, जिसमें 18.52 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री हुई. ओएफएस के जरिए करीब 6,666 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है. बताते चलें कि कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास 26 सितंबर को आईपीओ के लिए अप्लाई किए थे.
स्विगी आईपीओ की डीटेल
- 6 से 8 नवंबर तक खुला
- इश्यू प्राइस: 390 रुपए प्रति शेयर
- लॉट साइज: 38 शेयर
- आईपीओ साइज: 11327 करोड़ रुपए
- न्यूनतम निवेश: 14820 रुपए
- लिस्टिंग तारीख: 13 नवंबर
पब्लिक इश्यू के लिए स्विगी ने कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एवेंडस कैपिटल, जेपी मॉर्गन इंडिया, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज नियुक्त बुकरनिंग लीड मैनेजर्स के तौर पर किया है. इश्यू के लिए रजिस्ट्रार के तौर पर लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है.
More From GoodReturns

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications