Suzlon Energy Stocks to Buy: शेयर बाजार में शुक्रवार को 5 दिन की बिकवाली के बाद खरीदारी दर्ज की जा रही. बाजार को अच्छे ग्लोबल संकेतों का फायदा मिल रहा. साथ ही निचले स्तरों से खरीदारी के चलते भी सपोर्ट है. मार्च तिमाही में लिस्टेड कंपनियों के अच्छे प्रदर्शन से भी बाजार को सहारा मिल रहा है. बाजार की तेजी में ट्रेडर्स के फेवरेट स्टॉक्स भी एक्शन दिखा रहे, जिसमें सुजलॉन एनर्जी का स्टॉक भी शामिल है. शेयर करीब 3.5% की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है. BSE पर भाव इंट्राडे में 47 रुपए के पार भी निकला है. बता दें कि शेयर पिछले 1 साल में निवेशकों को 300% रिटर्न दे चुका है. मल्टीबैगर स्टॉक पर घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज यानी MOFSL ने बुलिश रेटिंग दी है.
सुजलॉन एनर्जी पर खरीदारी की राय
मल्टीबैगर शेयर पर ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी की राय दी है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा कि सुजलॉन एनर्जी के शेयर को कनविक्शन डिलीवरी के तौर पर खरीदने की राय दी है. ब्रोकरेज फर्म ने शेयर को 42 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह दी है. शेयर मौजूदा भाव से 13% तक का रिटर्न दे सकती है. स्टॉक पर शॉर्ट टर्म टारगेट 51 रुपए प्रति शेयर का है, जोकि स्टॉक का 52-वीक हाई भी है. MOFSL ने शेयर को 45 रुपए के आसपास खरीदने की राय दी है.
लगातार ऑर्डर से फोकस में शेयर
विंड पावर सेक्टर की देश की सबसे बड़ी कंपनी सुजलॉन एनर्जी को एक के बाद एक ऑर्डर मिल रहे हैं. यही वजह है कि शेयर में तूफानी तेजी दर्ज जा रही है. आज भी शेयर बड़े ऑर्डर के मिलने की खबर से ही फोकस में है. कंपनी ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि 81.9 MW का नया ऑर्डर मिला है, जोकि उसे Oyster ग्रीन हायब्रिड वन प्राइवेट लिमिटेड से मिला है.

MP के लिए मिला ऑर्डर
एक्सचेंज फाइलिंग में Suzlon Energy ने बताया कि कंपनी को 3 MW सिरीज के टरबाइन को लेकर 81.9 MW के प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिला है. ये ऑर्डर Green Hybrid One Private Limited से मिला है. इसके तहत कंपनी को 3.1 MW के 26 विंड टरबान की सप्लाई करनी है. साथ ही इसका इंस्टॉलेशन मध्य प्रदेश के सागर में किया जाएगा.
दिग्गज कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर
बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक कैप्टिव मॉडल पर इस प्लांट से कमर्शियल एंड इंडस्ट्रियल कस्टमर्स को पावर सप्लाई की जाएगी. इस प्रोजेक्ट से 67000 घरों को पावर सप्लाई पहुंचाई जा सकता है. इससे एक साल में 2.66 लाख टन कार्बन इमिशन कम होगा. बता दें कि Suzlon Energy देश और दुनिया की लीडिंग विंड पावर कंपनी है. इसकी कैपेसिटी 20.7 GW की है.
मल्टीबैगर स्टॉक ने बरसाए पैसे
Suzlon Energy की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक कंपनी ने 17 देशों में विंड पावर प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं. दमदार ऑर्डर बुक और अच्छे फंडामेंटल के दम पर शेयर हमेशा ट्रेडर्स का फेवरेट रहा है. इसके शेयर ने भी निवेशकों को निराश नहीं किया, जोकि एक मल्टीबैगर स्टॉक है. शेयर पिछले एक साल में 300% की दिखा चुका है. 2 साल की अवधि में तो रिटर्न का आंकड़ा करीब 500% का है. BSE पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक कंपनी का कुल मार्केट कैप 63,625.26 करोड़ रुपए है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
