Suzlon Energy Stocks to Buy: शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिल रही. प्रमुख इंडेक्स नए शिखर पर पहुंच गए हैं. पहली बाक सेंसेक्स ने 77000 का लेवल पार कर गया है. बाजार की जोरदार तेजी में ट्रेडर्स फ्रेंडली मल्टीबैगर पेनी स्टॉक सुजलॉन एनर्जी टूट गया है.
शेयर में करीब 4% की गिरावट दर्ज की जा रही है. क्योंकि कंपनी के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर मार्क डेजाडेलीर ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिल रही. जबकि घरेलू ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्युशनल ने शेयर पर बुलिश रेटिंग दी है. अगर पोर्टफोलियो में सुजलॉन एनर्जी के शेयर शामिल हैं तो जान लें कि आगे शेयरों को लेकर क्या स्ट्रैटेजी रखनी चाहिए.... बता दें कि शेयर बीते 1 साल में करीब 300% रिटर्न दे चुका है.
सुजलॉन एनर्जी से जुड़ी खबर क्या है?
सुजलॉन एनर्जी के टॉप मैनेजमेंट में इस्तीफे की खबर से स्टॉक में धड़ाधड़ बिकवाली दर्ज की जा रही है. कंपनी के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर मार्क डेजाडेलीर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनका इस्तीफा 8 जून से प्रभावी है. उन्होंने रेजिग्नेशन लेटर में कहा कि को-ऑपरेटिव गवर्नेंस स्टैंडर्ड उनकी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे. इसमें कम्युनिकेशन में खुलापन और पारदर्शिता के स्तर में कमी थी जैसा कि उम्मीद थी.
मार्क डेजाडेलीर के आरोपों के बाद सुजलॉन मैनेजमेंट ने दुख जताते हुए बयान जारी किया. जारी बयान में कहा गया कि कोई भी सुझाव फाइनेंशियल या ऑपरेशनल से जुड़े अनियमितताओं या कानून के गैर-अनुपालन के आसपास नहीं था. सुझाव उन मामलों पर थे जो देसाडेलेर की उम्मीदों और कार्यान्वयन की गति के व्यक्तिगत मानक को पूरा नहीं करते थे. बता दें कि मार्क डेजाडेलीर का कार्यकाल इसी साल सितंबर में खत्म होने वाला था.

ब्रोकरेज फर्म की क्या है स्ट्रैटेजी?
ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्युशनल ने सुजलॉन एनर्जी के मैनेजमेंट की ओर से जारी बयान के बाद स्ट्रैटेजी दी. इसके तहत स्टॉक पर बुलिश रेटिंग दी है. शेयर पर ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी की रेटिंग दी है. साथ ही शेयर पर 53 रुपए का लॉन्ग टर्म टारगेट दिया है. बता दें कि सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने निफ्टी को आउटपररफॉर्म किया है. 2024 में अब तक निफ्टी इंडेक्स में 7% की उछाल दर्ज की गई, जबकि सुजलॉन एनर्जी ने 30% का तगड़ा रिटर्न दिया है. शेयर फिलहाल 10 जून को करीब 4.5% की गिरावट के साथ 47.71 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है.
ब्रोकरेज फर्म का अनुमान है कि सुजलॉन एनर्जी मार्केट शेयर को 30% के आसपास बरकरार रख पाएगा. मजबूत ऑर्डर मिलने और उसे पूरा करने की भी उम्मीद है. कंपनी पूरी तरह कर्ज मुक्त है. साथ ही REC के साथ वर्किंग कैपिटल साझेदारी भी है. नुवामा ने कहा कि सुजलॉन एनर्जी के फाइनेंशियल टर्नअराउंड और विंड सेक्टर में ग्रोथ से शेयर पर खरीदारी की रेटिंग ही बनती है.
अन्य ब्रोकरेज भी सुजलॉन एनर्जी पर बुलिश
नुवामा इंस्टीट्युशनल से पहले मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने भी सुजलॉन एनर्जी को शॉर्ट टर्म के लिए पिक किया है. शेयर पर 48 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदने का राय दी है. शेयर पर 53 रुपए का टारगेट है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली भी शेयर 58.5 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. सुजलॉन एनर्जी का शेयर 2024 में अब तक 30 फीसदी की मजबूती दिखा चुका है. पिछले 12 महीने में शेयर करीब 300% तक उछला है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
