Suzlon Energy Stocks to Buy: शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिला. बाजार के प्रमुख इंडेक्स करीब 1% चढ़कर बंद हुए. लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई. बाजार की तेजी में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस ने शॉर्ट टर्म के लिए एक मल्टीबैगर स्टॉक पिक किया है. शेयर पर बड़े टारगेट के साथ स्टॉपलॉस भी दिए हैं. इस शेयर का नाम सुजलॉन एनर्जी है, जोकि पिछले 1 साल में शेयरहोल्डर्स को करीब 300% रिटर्न दे चुका है. इससे पहले शेयर पर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने भी खरीदारी की रेटिंग दी.
सुजलॉन एनर्जी पर खरीदारी की राय
मल्टीबैगर शेयर पर घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने बुलिश रेटिंग दी है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा कि सुजलॉन एनर्जी का शेयर शॉर्ट टर्म में 53 रुपए का लेवल टच कर सकता है. शेयर को 48 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदें. शेयर 6 जून को 49.70 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली भी शेयर पर बुलिश है. शेयर पर 58.5 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. सुजलॉन एनर्जी का शेयर इस साल यानी 2024 में अब तक 24 फीसदी की मजबूती दिखा चुका है. पिछले 12 महीने में शेयर 300% तक उछला है.

शेयर के दमदार हैं फंडामेंटल
मॉर्गन स्टेनली ने रिपोर्ट में कहा कि Suzlon 2.0 को पूरी तरह भारत के एनर्जी ट्रांजिशन से फायदा मिलेगा. ऑपरेटिंग कॉस्ट घटाने और डीलेवरेजिंग प्रॉसेस के बाद कंपनी बेहद मजबूत स्थिति में है. सुजलॉन एनर्जी ने अलग-अलग तिमाहियों में में QIP और राइट इश्यू के जरिए फंड जुटाए हैं. इसके बाद कंपनी कर्जमुक्त हो गई. मार्च तिमाही के अंत तक कंपनी के पास नेट कैश बैलेंस 1100 करोड़ रुपए थे.
अगले 5 सालों में मिलेंगे भारीभरकम ऑर्डर
ब्रोकरेज फर्म ने रिपोर्ट में कहा कि बाजार ने अब तक कंपनी की ग्रोथ क्षमता की तारीफ नहीं किया है. जबकि अगले 5 सालों में कंपनी को 32GW का विंड ऑर्डर यानी 31 अरब डॉलर का ऑर्डर मिल सकता है. अर्निंग CAGR भी FY24-27 यानी 3 साल के दौरान 57% रहने का अनुमान है. बता दें कि मॉर्गन स्टेनली के अलावा नुवामा ने भी खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है. शेयर पर 53 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.
मल्टीबैगर स्टॉक ने बरसाए पैसे
Suzlon Energy की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक कंपनी ने 17 देशों में विंड पावर प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं. दमदार ऑर्डर बुक और अच्छे फंडामेंटल के दम पर शेयर हमेशा ट्रेडर्स का फेवरेट रहा है. इसके शेयर ने भी निवेशकों को निराश नहीं किया, जोकि एक मल्टीबैगर स्टॉक है. शेयर पिछले एक साल में 300% की दिखा चुका है. 2 साल की अवधि में तो रिटर्न का आंकड़ा करीब 500% का है. BSE पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक कंपनी का कुल मार्केट कैप 63,625.26 करोड़ रुपए है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications
