Suzlon Energy shares hit upper circuit: विंड टरबाइन बनाने वाली कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयर में आज तेजी के चलते अपर सर्किट लग गया। इस तेजी के बीच सुजलॉन एनर्जी ने आज अपनी तेजी का 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। आज से पहले मई 2017 में सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने यह स्तर दिखाया था। आइये जानते हैं कि इस शेयर का रेट अब कहां तक जा सकता है।
सुजलॉन एनर्जी के शेयर में अचानक आने वाली तेजी का कारण इस बार क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) की तरफ ऊंचे स्तर पर निवेश बना हुआ है। कंपनी ने क्यूआईपी से 2000 करोड़ रुपये जुटाया है। इसमें से कंपनी 1500 करोड़ रुपये कर्ज की वापसी में खर्च करेगी और 500 करोड़ रुपये वर्किग कैपिटल और अन्य जरूरतों में इस्तेमाल करेगी।

कंपनी के सीएफओ ने इस क्यूआईपी के बारे जानकारी देते हुए बताया है कि कंपनी करीब 15 साल पहली बार पूरी तरह से कर्ज मुक्त (डेट फ्री) हो गई है। अभी तक सुजलॉन की सबसे समस्या इस पर चढ़ा कर्ज ही था।
क्यूआईपी ने सुजलॉन के शेयर 18.44 रुपये के स्तर पर खरीदे हैं। ऐसे में बाजार के जानकार मान रहे हैं कि अगर बड़े निवेशक इस रेट पर खरीद रहे हैं, तो यह शेयर का सपोर्ट का स्तर बन सकता है। यही कारण है कि आज सुजलॉन एनर्जी के शेयर में आज अपर सर्किट लग गया।
आज सुजलॉन एनर्जी का शेयर एनएसई पर 21.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस शेयर में आज 1 रुपये की तेजी दर्ज हुई। यह तेजी प्रतिशत के हिसाब से 5 फीसदी थी। सुजलॉन एनर्जी के शेयर में 5 प्रतिशत का सर्किट फिल्टर है। इसका मतलब है कि यह शेयर एक दिन में 5 फीसदी से ज्यादा नहीं बढ़ सकता है। वहीं आज सुजलॉन एनर्जी में 20 करोड़ से ज्यादा शेयरों में ट्रेड हुआ।
सुजलॉन एनर्जी के शेयर का अगर एक साल का न्यूनतम और उच्चतम का स्तर देखा जाए तो यह 6.60 रुपये से लेकर 21.85 रुपये तक का रहा है। सुजलॉन एनर्जी के शेयर का एक माह का रिटर्न करीब 8 फीयदी तो 3 माह का रिटर्न करीब 131 फीसदी का रहा है। वहीं एक साल का रिटर्न करीब 144 फीसदी का रहा है।
कहां तक जा सकता है सुजलॉन एनर्जी के शेयर का रेट
प्रभुदास लीलाधर की उपाध्यक्ष तकनीकी अनुसंधान वैशाली पारेख के अनुसार शेयर ने कुल मिलाकर 18 रुपये से लेकर 21 रुपये के स्तर पर अपने को मजबूत किया है। दो मौकों पर 21 रुपये के स्तर पर इसे रजिस्टेंस का सामना करना पड़ा है। अगर सुजलॉन एजर्नी का शेयर यह रजिस्टेंस तोड़ देता है तो ऊपर की तरफ 25 रुपये और 29 रुपये तक जा सकता है। लेकिन इनके अनुसार सुजलॉन एजर्जी के शेयर में 17.50 रुपये का स्टॉप लॉस बना कर निवेश करना चाहिए।
नोट: यहां पर शेयर के बारे में जानकारी और शेयर बाजार से जुड़े लोगों की राय बताई जा रही है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।


Click it and Unblock the Notifications