Suzlon Energy shares hit lower circuit: लगातार तेजी से आगे बढ़ रहे सुजलॉन एनर्जी के शेयर में आज सीधे लोअर सर्किट लग गया। यानी आज सुजलॉन एनर्जी का शेयर सीधे 5 फीसदी नीचे आ गया। आज दोपहर में 2 बजे सुजलॉन एनर्जी का शेयर 1.45 रुपये यानी 4.98 फीसदी की गिरावट के साथ 27.65 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। यही नहीं आज इस शेयर में ट्रेडिंग की संख्या भी बहुत ज्यादा है।
सुजलॉन एनर्जी का शेयर पिछले कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को 29.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं आज सुबह यह शेयर करीब 28.20 रुपये के स्तर पर खुला था। बाद में सुजलॉन एनर्जी का शेयर 28.35 रुपये के स्तर तक गया। लेकिन उसके बाद यह शेयर टिक नहीं पाया और सीधे लोअर सर्किट पर आ गया।

जहां तक आज सुजलॉन एनर्जी के शेयर के रेंज की बात है तो यह 27.65 रुपये से लेकर 28.35 रुपये के बीच रही है। जहां तक ट्रेडिंग होने वाले शेयरों की संख्या की बात है तो दोपहर 2 बजे तक 147,073,404 शेयरों का करोबार हो चुका है। वहीं अगर जानना हो कि एक साल का उच्चतम स्तर और न्यूनतम स्तर क्या है, तो वह है 6.60 रुपये से लेकर 29.80 रुपये का।
जानिए सुजलॉन एनर्जी के शेयर का रिटर्न
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर का 1 हफ्ते का रिटर्न: 7.17 प्रतिशत
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर का 1 माह का रिटर्न: 14.97 प्रतिशत
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर का 3 माह का रिटर्न: 54.90 प्रतिशत
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर का 1 जनवरी 2023 से लेकर अभी तक रिटर्न: 160.85 प्रतिशत
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर का 1 साल का रिटर्न: 261.44 प्रतिशत
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर का 3 साल का रिटर्न: 837.29 प्रतिशत
नोट: यहां पर शेयर के बारे में जानकारी दी जा रही है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
