Suzlon Energy share price target: कुछ समय पहले तक सुजलॉन एनर्जी का शेयर 5 रुपये से भी सस्ता मिल रहा था। कंपनी लगातार अपना कर्ज कम रही थी। ज्यादा कर्ज ही कंपनी की सबसे बड़ी समस्या थी। जैसे ही सुजलॉन एनर्जी कर्ज मुक्त कंपनी बनी इसके शेयर का दाम आसमान में उड़ने लगा है। सुजलॉन एनर्जी का शेयर निवेशकों का पैसा 3 माह में ही डबल से ज्यादा कर चुका है। आइये जानते हैं कि आगे यह 25 रुपये वाला सुजलॉन एनर्जी का शेयर कितना और कमाई करा सकता है।
जहां तक रिटर्न की बात है तो सुजलॉन एनर्जी का शेयर बीते कुछ में काफी अच्छा रिटर्न दे रहा है। केवल अगस्त 2023 में ही सुजलॉन एनर्जी का शेयर 29.53 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। वहीं 3 माह में सुजलॉन एनर्जी का रिटर्न 124.22 फीसदी का रहा है। इसके अलावा अगर एक साल का रिटर्न देखा जाए तो यह 184.09 प्रतिशत का रहा है। वहीं 3 साल में तो सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने पैसा पांच गुना से ज्यादा तक कर दिया है। बीते 3 साल में सुजलॉन एनर्जी के शेयर का रिटर्न 584.93 फीसदी का रहा है।

सुजलॉन एनर्जी ने हाल ही में पैसा जुटाया है, जिससे यह पूरी तरह से कर्ज मुक्त हो गई है। इसके अलावा कंपनी के पास आर्डर भी बहुत ज्यादा हैं। ऐसे में जानकारों का मानना है कि सुजलॉन एनर्जी आगे भी बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।
जानिए सुजलॉन एनर्जी के लिए प्राइस टारगेट (Latest target price of Suzlon Energy share)
सुजलॉन एनर्जी पर ब्रोकरेज हाउस कंपनी जेएम फाइनेंशियल ने खरीद की सलाह दी है। इस कंपनी ने सुजलॉन एनर्जी का 30 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस टारगेट प्राइस के अनुसार अभी भी सुजलॉन का शेयर करीब 38 फीसदी की कमाई करा सकता है।
वहीं एंजेल वन के इक्विटी तकनीकी और डेरिवेटिव विश्लेषक राजेश भोसले के अनुसार सुजलॉन एजर्नी उनकी राय पॉजिटिव है। इनके अनुसार अगर किसी कारण से सुजलॉन का शेयर 22 रुपये से लेकर 22.5 रुपये के स्तर पर आता है तो निवेश किया जा सकता है। वहीं सुजलॉन में 27 रुपये का रजिस्टेंट देखा जा सकता है।
नोट: यहां पर ब्रोकरेज कंपनियों की तरफ से जारी सुजलॉन एनर्जी के प्राइस टारगेट को बताया गया है। निवेश से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
