
Investment in Suzlon doubled in 2 months: सुजलॉन का शेयर अभी कुछ समय पहले तक 10 रुपये से कम पर मिल रहा था। लेकिन देखते ही देखते यह शेयर तेजी से ऊपर आ गया है। जहां कमाई का मामला है तो इस शेयर ने 2 माह में निवेशकों का पैसा डबल कर दिया है।
सुजलॉन एनर्जी का शेयर हमेश चर्चा में रहता है। एक समय पर यह शेयर 2000 रुपये पर ट्रेड करता था। लेकिन कर्ज की दिक्कत ने इस कंपनी की कमर तोड़ कर रख दी। इसके चलते यह शेयर एक समय पर 2 रुपये तक चला गया था। हालांकि अब स्थितियों में सुधार हो रहा है। इसके चलते शेयर फिर से तेजी से ऊपर जा रहा है।
आज सुजलॉन इनर्जी का आज 14 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इस शेयर में आज करीब 5 फीसदी यानी 65 पैसे की तेजी के साथ बंद हुआ है। दिन में यह शेयर जहां 13.30 रुपये का लो बना चुका है, वहीं 14.20 रुपये का हाई भी बनाया है। जहां तक एक साल के रेट की बात है तो यह शेयर का न्यूनतम रेट 5.90 रुपये रहा है, तो अधिकतम रेट 14.60 रुपये तक गया है।
सुजलॉन एनर्जी हाल ही पहली भारतीय विंड एनर्जी कंपनी बन गई है, जिसने दुनिया भर में 20 गीगावॉट विंड एनर्जी की क्षमता स्थापित की है। कंपनी भारत में विंड इनर्जी के क्षेत्र में कार्यरत है। ग्रीन इनर्जी की बढ़ती मांग के चलते सुजलॉन का काम तेजी से बढ़ाने की उम्मीद है।
मार्च तिमाही में सुजलान ने शानदार वित्तीय नतीजे भी पेश किए थे। सुजलॉन ने चौथी तिमाही में 1690 करोड़ रुपये की आय दर्ज की थी। वहीं कंपनी का मुनाफा बढ़कर 320 करोड़ रुपये हो गया था। अगर बात पूरे वित्त वर्ष की हो तो सुजलॉन एनर्जी की रेवेन्यू 5947 करोड़ रुपये रही। वहीं पिछले वर्ष में 2900 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।
इसी के चलते आजकल सुजलॉन के शेयर में भारी तेजी है। सुजलॉन एनर्जी का शेयर पिछले 5 दिन में 22 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। वहीं पिछले 1 महीने में यह शेयर 8.50 रुपये के स्तर से 65 फीसदी बढ़कर 14 रुपये के स्तर पर आ गया है।
28 मार्च को सुजलान इनर्जी का शेयर 7 रुपये के स्तर पर था। वहीं अब यह शेयर करीब 14 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस प्रकार से इस शेयर ने केवल 2 माह में ही निवेशकों को 100 फीसदी का रिटर्न दे दिया है। वैसे सुजलॉन का शेयर 2 साल में 125 फीसदी और 3 साल में करीब 350 फीसदी का रिटर्न दे चुका है।
More From GoodReturns

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

पीएम मोदी का भाषण और आपकी जेब: क्या टैक्स और ब्याज दरों में हुआ कोई बदलाव? सच जानिए

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 सितंबर तक का मौका: USD FCNR डिपॉजिट पर मिल रहा है 7.52% तक ब्याज, ऐसे करें निवेश

SGB रिडेम्पशन विंडो लाइव: क्या आपका गोल्ड बॉन्ड समय से पहले निकासी के लिए तैयार है?

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!



Click it and Unblock the Notifications