Suzlon Energy: सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने आज अपर सर्किट के साथ ही नया ऑल टाइम हाई बना दिया है। आज सुजलॉन एनर्जी का शेयर 30.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। सुजलॉन एनर्जी के शेयर में आज 1.45 रुपये यानी 4.92 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।
आज सुजलॉन एनर्जी के शेयर का जहां न्यूनतम स्तर 29.80 रुपये का रहा, वहीं उच्चतम स्तर 30.95 रुपये का रहा। इसके अलावा आज ही सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने 52 हफ्तों का उच्चतम भी 30.95 रुपये का बनाया। सुजलॉन एनर्जी के 52 हफ्ते का लो स्तर 6.75 रुपये का रहा है। यानी एक साल के दौरान अगर किसी ने सबसे सस्त में खरीदा होगा तो उसका पैसा करीब 5 गुना हो चुका होगा।

आज से पहले तक सुजलॉन एनर्जी का प्राइस टारगेट 30 रुपये का बताया गया था। यह प्राइस टारगेट आज पार हो गया है। ऐसे में सभी यह जानना चाहते हैं कि सुजलॉन एनर्जी का नया प्राइस टारगेट क्या है। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं तो यह प्राइस टारगेट काफी आकर्षक हैं।
च्वाइस ब्रोकिंग के सुमित बगाडिया ने सुजलॉन एनर्जी का नया प्राइस टारगेट जारी किया है। बगाडिया के अनुसार सुजलॉन एनर्जी का शेयर जल्द ही 40 रुपये तक जा सकता है। वहीं सुमित बगाडिया का कहना है कि अगर कोई इस शेयर में निवेश करना चाहता है तो उसे 25 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 40 रुपये के टार्गेट प्राइस के लिए सुजलॉन एनर्जी में निवेश करना चाहिए।
जहां तक रिटर्न की बात है तो सुजलॉन एनर्जी का शेयर बहुत ही अच्छा रिटर्न लगातार दे रहा है। सुजलॉन एनर्जी ने केवल 3 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 10 लाख रुपये से ज्यादा बना दिया है।
सुजलॉन एनर्जी ने एक माह के दौरान 25.05 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
सुजलॉन एनर्जी ने तीन माह के दौरान 72.91 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
सुजलॉन एनर्जी ने एक साल के दौरान 299.35 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
सुजलॉन एनर्जी ने तीन साल के दौरान 1,005.36 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
नोट: यहां पर शेयर के बारे में जानकारी दी जा रही है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
