Suzlon Energy new price target: अगर आपने सुजलॉन एनर्जी का शेयर खरीद रखा है या खरीदना चाहते हैं, तो तगड़ी खबर सामने आई है। सुजलॉन एनर्जी का नया प्राइस टारगेट सामने आ चुका है। इससे पहले करीब 30 रुपये का प्राइस टारगेट दिया गया था, जहां तक सुजलॉन एनर्जी का शेयर आ चुका है।
बीते कारोबारी दिवस यानी शुक्रवार को सुजलॉन एनर्जी का शेयर करीब 0.35 पैसे यानी 1.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। शुक्रवार को सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने 26.60 रुपये का निम्नतम स्तर और 27.45 रुपये का उच्चतम स्तर बनाया था। वहीं सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने बीते एक साल के दौरान 6.60 रुपये का निचला स्तर और 29.80 रुपये का उच्चतम स्तर बनाया है।

वहीं कुछ माह पहले सुजलॉन एनर्जी के शेयर का प्राइस टारगेट 30 रुपये के करीब का बताया गया था। सुजलॉन एनर्जी का शेयर अब करीब 30 रुपये का स्तर छू चुका है। ऐसे में इंतजार था कि क्या सुजलॉन एनर्जी के शेयर का नया प्राइस टारगेट आएगा। तो यह इंतजार खत्म हो गया है।
सुजलॉन एनर्जी के शेयर का नया प्राइस टारगेट च्वाइस ब्रोकिंग के सुमित बगाडिया ने जारी किया है। इनके अनुसार सुजलॉन एनर्जी का शेयर जल्द ही 40 रुपये का स्तर दिखा सकता है। हालांकि च्वाइस ब्रोकिंग के सुमित बगाडिया ने कहा है कि 25 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 40 रुपये के टार्गेट प्राइस के लिए सुजलॉन एनर्जी में निवेश किया जा सकता है।
जानिए सुजलॉन एनर्जी के शेयर का रिटर्न
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने एक माह में करीब 20.99 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने तीन माह में करीब 52.71 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने एक साल में करीब 294.12 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने तीन साल में करीब 840.35 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
नोट: यहां पर सुजलॉन एनर्जी शेयर पर जारी नया प्राइस टारगेट बताया जा रहा है। लेकिन इसे निवेश की सलाह न समझें। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

RBI T-Bill नीलामी: आज निवेश का मौका, FD से बेहतर रिटर्न पाने के लिए ऐसे लगाएं बोली

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications