नई दिल्ली। जहां तक पैसे बचाने और उसे जमा करने की बात है, तो यह आदत महिलाओं और पुरुषों में अलग-अलग होती है। हाल ही में हुए सर्वे में फिर से यह बात सामने आई है। इस सर्वे के मुताबिक बचत को लेकर पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा ही सतर्क रहती हैं। सर्वे के अनुसार करीब 58 प्रतिशत महिलाएं अपना पैसा एफडी या पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) में जमा रखना चाहती हैं। अगर पैसे जमा करने के यह विकल्प संभव न हों तो महिलाएं अपनी बचत सेविंग खातें में ऐसे ही पड़े रहने देना पसंद करती हैं। बचत की आदत जानने के लिए यह सर्वे ऑनलाइन वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी स्क्रिपबॉक्स ने किया है। यह सर्वे फेसबुक यूजर्स के बीच इस साल 1 से 15 अक्टूबर के बीच किया गया है। इसमें 400 महिलाओं ने हिस्सा लिया और इसमें से 54 प्रतिशत महिलाएं 80 और 90 के दशक में जन्म लेने वाली महिलाएं थीं।
महिलाओं की पसंद म्यूचुअल फंड भी बन रहे
सर्वे के मुताबिक महिलाओं की निवेश की आदत में अब म्यूचुअल फंड भी शामिल होने लगा है। इस सर्वे के मुताबिक जहां 6 प्रतिशत महिलाएं सोना खरीदना पसंद करती हैं, वहीं 15 प्रतिशत महिलाओं ने म्यूचुअल फंड में निवेश को अच्छा बताया।
बचत सभी महिलाओं की आदत में शामिल
इस सर्वे के अनुसार 80 और 90 के दशक के बीच जन्म लेने वाली (मिलेनियल्स) महिलाओं में तीन चौथाई बचत की आदत से सहमत हैं। इनमें से हर 6 में से 1 महीला यानी करीब 16 प्रतिशत महिलाएं छुट्टियों में घूमने के लिए पैसा बचाना चाहती हैं। वहीं इसके विपरीत जो ‘मिलेनियल्स' आयु वर्ग की नहीं है, उनमें से करीब आधी रिटायरमेंट के लिए बचत या बच्चों की शिक्षा के लिए फंड तैयार करने के लिए पैसे बचाना चाहती हैं।
बचत को लेकर यह है चाहत
मिलेनियल्स आयु वर्ग से अलग महिलाओं में भी 33 प्रतिशत पीपीएफ, एलआईसी और एफडी को महत्वपूर्ण समझती हैं। सर्वे में भाग लेने वाली 26 प्रतिशत महिलाओं के अनुसार म्यूचुअल फंड के माध्यम से लम्बी अविध के वित्तीय लक्ष्यों को आसानी से पूरा किया जा सकता है। सर्वे में करीब 44 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि जब वे अपनी मेहनत की कमाई से बचत या निवेश करती हैं, तो उनके लिए अपने पैसों तक आसान पहुंच सबसे जरूरी होता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
