Sukanya Samridhi Yojana: बेटियां, घर की लक्ष्मी होती हैं. बेटियों के लिए सुरक्षित और खुश हाल जीवन के लिए जरूरी है कि अच्छी शिक्षा के साथ फाइनेंशियल जरूरतों का भी ध्यान रखा जाए. बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए सरकार कई तरह की सेविंग स्कीम ऑफर कर रही. इनमें से एक सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samridhi Yojana) भी शामिल है. इस सरकारी स्कीम में निवेशित रकम पर सालाना 8.2 फीसदी का ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है. खास बात यह है कि स्कीम में निवेश की शुरुआत केवल 250 रुपए से की जा सकती है. इससे भविष्य में मोटी रकम तैयार की जा सकती है, जिससे बेटी की हायर एजुकेशन समेत पढ़ाई में मदद मिल सकती है.
सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेशन
- बेटी की उम्र: 10 साल
- निवेश का साल: 2021
- हर साल जमा रकम: 1.5 लाख रुपए
- सालाना ब्याज दर: 8.2%
- 21 साल बाद कुल अनुमानित रकम: 69,27,578 रुपए
- ब्याज से कुल कमाई: 46,77,578 रुपए
- मैच्योरिटी साल: 2042
सुकन्या समृद्धि योजना में मिलेगा अच्छा रिटर्न!
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY Scheme) में निवेश के कई फायदे हैं. इसे उदाहरण से समझते हैं... निवेशक, सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samridhi Yojana) में हर साल लगातार 15 सालों तक 1.5 लाख रुपए जमा करता है, तो कुल जमा रकम 22,50,000 रुपए हो जाएगा. योजना में जमा कुल रकम पर अगर हर साल 8.2% ब्याज मिल रहा है तो कुल इनवेस्टमेंट पर ब्याज से 46,77,578 रुपए की कमाई होगी.

कैलकुलेशन के लिहाज से कुल निवेश पर मिला ब्याज मूल रकम से करीब दोगुना है. यानी सुकन्या समृद्धि योजना में हर साल 1.5 लाख रुपए के निवेश पर निवेशक को मैच्योरिटी पर 69,27,578 रुपए हो जाएगा.
सुकन्या समृद्धि योजना में लाखों में होगी कमाई
बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में अगर हर साल 1 लाख रुपए का निवेश कर रहे हैं. इस इनवेस्टमेंट को लगातार 15 साल तक जारी रखा जाए, तो कुल जमा रकम 15 लाख रुपए हो जाएगा. मौजूदा ब्याज दर 8.2% के लिहाज से कुल जमा पर ब्याज से कमाई का अनुमानित आंकड़ा 31.18 लाख रुपए हो जाएगा. इस लिहाज से सुकन्या समृद्धि योजना में कुल निवेश और ब्याज से कमाई मैच्योरिटी पर 46.18 लाख रुपए बन जाएंगे. यानी योजना में निवेश की कुल रकम 3 गुना से भी ज्यादा हो जाएगी.
सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़ी अहम बात
सुकन्या समृद्धि योजना में हर साल अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक जमा किया जा सकता है. सरकारी सेविंग स्कीम में लगातार 15 सालों तक निवेश करना होता है. निवेशक की ओर से जमा रकम 21 साल बाद मैच्योर होती है. मैच्योरिटी पर योजना में निवेशित की रकम और उस पर हुई ब्याज से इनकम निवेशक के खाते में सीधे ट्रांसफर हो जाती है. बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना में पैरेंट्स अपनी 10 साल से कम उम्र की बेटी के लिए इनवेस्टमेंट शुरू कर सकते हैं.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
