नई दिल्ली, दिसंबर 9। यदि आप बिना किसी जोखिम के निवेश के जरिए बेटी के लिए बहुत सारा पैसा जमा करना चाहते हैं, तो केंद्र सरकार के पास आपके लिए एक शानदार योजना है। ये है सुकन्या समृद्धि योजना या एसएसवाई। अगर आप इस योजना में लगातार निवेश करते हैं तो आप अपनी बेटी के भविष्य के लिए बचत कर सकते हैं और साथ ही टैक्स भी बचा सकते हैं। यह एक ऐसी योजना है जिसमें आप 250 रु से खाता खुलवा सकते हैं। जानते हैं इस योजना की पूरी डिटेल।
छोटी बचत योजना
एसएसवाई केंद्र सरकार की एक छोटी बचत योजना है जिसे 'बेटी बचाओ बेटी पढाओ' योजना के तहत शुरू किया गया था। आपको बता दें कि छोटी बचत योजनाओं में एसएसवाई की ब्याज दर सबसे अधिक है। यह खाता 250 रुपये में खुलवाया जा सकता है। इसका मतलब है कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं, भले ही आप प्रतिदिन केवल 1 रुपये की ही बचत करें। आपको प्रत्येक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 250 रुपये जमा करना जरूरी है।
अधिकतम कितना निवेश
ध्यान देने वाली है कि आप एक वित्तीय वर्ष में 1.5 लाख रुपये से अधिक या एसएसवाई खाते में कई बार पैसा जमा नहीं कर सकते हैं। इस योजना (सुकन्या समृद्धि खाता) के तहत आपको 7.6 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाता है। यह टैक्स छूट के रूप में है। पहले इस योजना पर 9.2 प्रतिशत तक की उच्च ब्याज दर ऑफर की जा रही थी।
आधा पैसा निकालने छूट
18 साल की उम्र के बाद बेटी की उच्च शिक्षा से जुड़े खर्च के लिए आप आधा पैसा निकाल सकते हैं। एसएसवाई में अब 7.6% की दर से ब्याज का भुगतान आयकर छूट के साथ किया जाता है। अगर आप अपनी बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित हैं तो तुरंत इस योजना का लाभ उठाएं।
एक साथ मिलेंगे 15 लाख रु से अधिक
कैल्कुलेशन के अनुसार यदि इस योजना की ब्याज दर 7.6 फीसदी ही बरकरार रहती है और आपकी बेटी की आयु 5 साल है तो आपको 15 लाख रु से अधिक राशि मैच्योरिटी पर प्राप्त करने के लिए हर महीने सिर्फ 3000 रु का निवेश करना होगा। यानी सालाना 36000 रु और डेली बचत केवल 100 रु।
कहां खोलें खाता
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आपको किसी भी मान्यता प्राप्त पोस्ट ऑफिस या कमर्शियल बैंक की ब्रांच में खाता खोलने की अनुमति है। खाता दस साल की उम्र से पहले लड़की के जन्म के बाद 250 रुपये की न्यूनतम जमा राशि के साथ खोला जा सकता है। चालू वित्त वर्ष में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। शिक्षा की बढ़ती लागत और बाकी हर चीज के बारे में चिंतित माता-पिता के लिए ये स्कीम सुरक्षा और उच्च ब्याज दर के लिहाज से निवेश का बेहतरीन विकल्प है। सुकन्या समृद्धि योजना खाता शुरू करने के बाद, बालिका 21 वर्ष की आयु तक या उसकी शादी होने तक इसे चलाना जारी रख सकती है। शादी के कारण 18 साल की उम्र के बाद एसएसवाई खाते से पैसा निकालने की अनुमति है। बेटी 18 वर्ष की आयु के बाद खुद योजना में पैसा जमा कर सकती है जबकि माता-पिता भी इसे जारी रख सकते हैं।
More From GoodReturns

SGB निवेशकों की मौज: ₹15,334 के भाव पर रिडेम्पशन, क्या अब मुनाफा वसूलने का सही समय है?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

रुपये में बड़ी उछाल: क्या अब विदेश यात्रा और डॉलर SIP होगा सस्ता?

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने दुबई जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?



Click it and Unblock the Notifications
