Sukanya Samriddhi Yojana Benefits: हमारे देश में बेटियां हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं लेकिन बहुत-से परिवार आज भी बेटियों की पढ़ाई-लिखाई, पालन-पोषण से लेकर उनकी शादी तक की चिंता में लगे रहते हैं।
ऐसे ही अभिभावकों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना शुरु की है जिसकी वजह से कुछ साल लगातार बचत करने पर 21 साल के होते ही आपकी बेटी लगभग ₹72,00,000 रुपये की टैक्स फ्री पैसे पा सकती है जिसका वह पढ़ाई या फिर शादी के लिए इस्तेमाल कर सकती है।

कौन उठा सकता है इस योजना का लाभ?
सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत वैसे तो परिवार की केवल दो बेटियों को ही लाभार्थी बनाया जा सकता है, लेकिन कुछ मामलों में यह संख्या बढ़ सकती है।
यदि परिवार में पहले से एक बेटी है और फिर जुड़वां या इससे ज्यादा बच्चियों का जन्म एक साथ होता है तो उन्हें भी योजना का लाभार्थी बनाया जाएगा।
वहीं, पहले से जुड़वां या दो से ज्यादा बच्चियों के एक साथ जन्म के मामले में बाद में जन्म लेने वाली बच्ची इस योजना के अंतर्गत पात्र नहीं होगी। इसके अलावा कानूनी रूप से गोद ली हुई बच्ची को भी योजना का लाभ दिया जाएगा।
इतना मिलेगा इस योजना में ब्याज
सुकन्या समृद्धि योजना में बेटियों की उम्र 10 वर्ष पूरी होने से पहले निवेश किया जाता है। इसमें बेटियों के नाम से बड़ा फंड जोड़ा जा सकता है।
इस खाते में किये गए निवेश पर इस वित्त वर्ष के लिए 8. 2% की दर से ब्याज दिया जा रहा है।
यदि निवेशकर्ता सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत एक साल में 1.5 लाख रुपये या इससे अधिक का निवेश करते हैं तो उन्हें टैक्स में छूट भी मिलती है।
उदाहरण से समझें कैलकुलेशन
मान लीजिए कि साल 2021 से अगर आप हर साल 10000 रु इस योजना में निवेश करते हैं और आपकी बेटी की उम्र 5 साल है तो 2042 तक आपकी बेटी के नाम पर 4 लाख रुपए होंगे (जिसमें ब्याज दर 8.2 प्रतिशत है) इसमें मूल निवेश आपका 1.5 लाख रुपये तक होगा।
इतने रुपए से शुरु कर सकते हैं निवेश
सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत निवेशक अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार निवेश कर सकता है और इसमें एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश किये जा सकते हैं।
जब आपकी बेटी की उम्र 18 साल हो जाएगी तो कक्षा दसवीं उत्तीर्ण करने के बाद भी खाते से कुछ राशि निकाली जा सकती है, लेकिन आप एक साल में केवल एक बार ही खाते से निकासी कर सकते हैं।
आपको बता दें कि इसमें निवेश की गई राशि, उस पर प्राप्त ब्याज के साथ ही साथ मैच्युरिटी पर मिलने वाली राशि भी टैक्स फ्री होती है।
इसमें जरूरत पड़ने पर खाते को एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस या एक बैंक से दूसरे बैंक में आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है, लेकिन यह तभी किया जाता है जब खाता धारक मूल जगह से कहीं और चला गया हो और इसका प्रूफ भी दिखाना पड़ता है।
आपको बता दें कि 10 वर्ष से कम आयु की बच्चियों के नाम पर माता-पिता या परिवार का कोई भी सदस्य सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाता खुलवा सकते हैं।
इस योजना के अंतर्गत 15 साल तक निवेश करना अनिवार्य है और इसकी परिपक्वता अवधि 21 साल होती है।
More From GoodReturns

FD, लिक्विड फंड या T-Bills: 2026 में निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

Independence Day sales: शॉपिंग से पहले जान लें ये 5 सीक्रेट ट्रिक्स, होगी भारी बचत

RBI MPC बैठक: रेपो रेट में बदलाव से EMI और FD पर क्या असर होगा? जानें सही रणनीति

ITR डेडलाइन चूक गए? 31 दिसंबर तक ऐसे भरें बिलेटेड रिटर्न, बचें भारी पेनल्टी से

म्यूचुअल फंड में निवेश: आज पैसा लगाएं या सोमवार का इंतजार? NAV का गणित समझें

PPF और SSY में ब्याज का गणित: 5 अगस्त से पहले क्यों जमा करें पैसा? जानें नियम

WhatsApp पर 'Scholarship-QR' स्कैम का बड़ा खतरा: खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, तुरंत अपनाएं ये सुरक्षा टिप्स

ITR डेडलाइन 31 जुलाई: ओल्ड या न्यू टैक्स रिजीम? जानें आपके लिए कौन सा है सही

अगस्त 2026 में बैंक की लंबी छुट्टियां: क्या आपकी EMI और SIP पर पड़ेगा असर?

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी



Click it and Unblock the Notifications