नई दिल्ली, फरवरी 21। आज शेयर बाजार में गिरावट के बीच चीनी बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में भी कमजोरी है। करीब साढ़े 11 बजे के रेट पर नजर डालें तो मवाना शुगर्स (5.09% नीचे), शक्ति शुगर्स (4.62% नीचे), कोठारी शुगर्स एंड केमिकल्स (3.76% नीचे), केएमएस शुगर मिल्स (3.19%), राजश्री शुगर्स एंड केमिकल्स (3.17% नीचे), अवधसुगर (2.99% नीचे), धरानी शुगर्स एंड केमिकल्स (2.71% नीचे), उग्र शुगर वर्क्स (2.60% नीचे), केसीपी शुगर एंड इंडस्ट्रीज (2.43%) और द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज (2.35%) टॉप गिरावट वाले शेयरों में रहे। मगर 5 चीनी कंपनियों के शेयर ऐसे रहे हैं, जिन्होंने बीते 1 साल में निवेशकों को 350 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। 1 लाख रु के निवेश पर 350 फीसदी से अधिक रिटर्न का मतलब है 3.50 लाख रु से ज्यादा का मुनाफा। यानी 1 साल में निवेशकों के 1 लाख रु कुल 4.5 लाख रु हो गए।
सर शादी लाल एंटरप्राइजेज
सर शादी लाल एंटरप्राइजेज का शेयर आज 187 रु के आस पास है। जबकि एक साल पहले ये केवल 40.95 रु पर था। इस तरह इस कंपनी के शेयर ने निवेशकों को 356.65 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी निवेशकों के 1 लाख रु 4.56 लाख रु से अधिक हो गए हैं। सर शादी लाल एंटरप्राइजेज के शेयर ने 6 महीनों में भी करीब 47 फीसदी का दमदार रिटर्न दिया है। वहीं इसके 1 महीने का रिटर्न 3.31 फीसदी रहा है।
श्री रेणुका शुगर्स
श्री रेणुका शुगर्स का शेयर आज 34.50 रु के आस पास है। जबकि एक साल पहले ये केवल 9.40 रु पर था। इस तरह इस कंपनी के शेयर ने निवेशकों को 267 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी निवेशकों के 1 लाख रु 3.67 लाख रु से अधिक हो गए हैं। श्री रेणुका शुगर्स के शेयर ने 6 महीनों में भी करीब 53 फीसदी का भारी भरकम रिटर्न दिया है। वहीं इसके 1 महीने का रिटर्न 3.14 फीसदी रहा है।
त्रिवेणी इंजीनियरिंग
त्रिवेणी इंजीनियरिंग का शेयर आज 264 रु के आस पास है। जबकि एक साल पहले ये केवल 73.35 रु पर था। इस तरह इस कंपनी के शेयर ने निवेशकों को 260 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी निवेशकों के 1 लाख रु 3.60 लाख रु हो गए हैं। त्रिवेणी इंजीनियरिंग के शेयर ने 6 महीनों में भी करीब 59 फीसदी से अधिक का भारी भरकम रिटर्न दिया है। वहीं इसके 1 महीने का रिटर्न 3.21 फीसदी रहा है।
द्वारिकेश शुगर
द्वारिकेश शुगर का शेयर आज 87.35 रु के आस पास है। जबकि एक साल पहले ये केवल 28.85 रु पर था। इस तरह इस कंपनी के शेयर ने निवेशकों को 225.33 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी निवेशकों के 1 लाख रु 3.25 लाख रु से अधिक हो गए हैं। द्वारिकेश शुगर के शेयर ने 6 महीनों में भी करीब 34.28 फीसदी का भारी भरकम रिटर्न दिया है। वहीं इसके 1 महीने का रिटर्न निगेटिव (करीब 6 फीसदी) रहा है।
मवाना शुगर
मवाना शुगर का शेयर आज 113.5 रु के आस पास है। जबकि एक साल पहले ये केवल 34.60 रु पर था। इस तरह इस कंपनी के शेयर ने निवेशकों को 228 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी निवेशकों के 1 लाख रु 3.28 लाख रु हो गए हैं। मवाना शुगर के शेयर ने 6 महीनों में भी करीब 51 फीसदी का भारी भरकम रिटर्न दिया है। वहीं इसके 1 महीने का रिटर्न 35 फीसदी के करीब रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications