नई दिल्ली, अप्रैल 26। इस समय शेयर बाजार में काफी अस्थिरता चल रही है। एक दिन भारी गिरावट आती है तो दूसरे दिन ये तेजी के साथ उछल जाता है। ऐसे में निवेशक कंफ्यूज हो जाते हैं कि नयी खरीदारी करें या नहीं। ऐसे में कुछ लोग ऐसे शेयरों की तलाश करते हैं, जो अच्छा रिटर्न दे रहे हों। यहां हम आपको एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे, जिसने निवेशकों को काफी तगड़ा रिटर्न दिया है। 1 साल में इस शेयर ने निवेशकों को कई हजार फीसदी रिटर्न दिया है। आगे जानिए शेयर की डिटेल।
सेजल ग्लास
हम बात करने जा रहे हैं सेजल ग्लास की। सेजल ग्लास का शेयर एक साल में 8285 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इसने 1 साल में 50 हजार रु को 41.93 लाख रु बना दिया है। ये शेयर एक साल पहले केवल 3.42 रु पर था, जबकि आज ये 286.80 रु पर है। कंपनी की मार्केट कैपिटल केवल 290.76 करोड़ रु है। यानी ये एक स्मॉल कैप कंपनी है।
2022 में रिटर्न
2022 में अब तक सेजल ग्लास का रिटर्न 1075.4 फीसदी रहा है। यानी ये 2022 में ही अब तक निवेशकों का पैसा 11 गुना से अधिक कर चुका है। किसी ने 2022 की शुरुआत में अगर 1 लाख रु इसके शेयरों में लगाए होते तो उनकी वैल्यू आज 11.75 लाख रु से अधिक होती। 2 महीनों में इसने करीब 78.41 फीसदी का रिटर्न दिया है। पर इसका 1 महीने का रिटर्न निगेटिव 25.75 फीसदी रहा है।
6 महीनों में 2000 फीसदी रिटर्न
बीते 6 महीनों में अब तक सेजल ग्लास का रिटर्न 2001.10 फीसदी रहा है। यानी ये 6 महीनों में अब तक निवेशकों का पैसा 21 गुना से अधिक कर चुका है। किसी ने 6 महीनों पहले अगर 1 लाख रु इसके शेयरों में लगाए होते तो उनकी वैल्यू आज 21 लाख रु से अधिक होती। 3 महीनों में इसने करीब 418.6 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 517.45 रु और निचला स्तर 2.90 रु रहा है। ध्यान रहे कि फिलहाल कंपनी का शेयर लगातार गिर रहा है। इसमें गिरावट का ट्रेंड बना हुआ है।
सेजल ग्लास का बिजनेस
1991 में, इसने एक छोटे ग्लास ट्रेडिंग रिटेल आउटलेट, सेजल ग्लास हाउस के साथ शुरुआत की थी। भारतीय बाजार में कांच की मांग को देखते हुए, कंपनी ने सेजल ग्लास क्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड के साथ चारकोप में एक प्रोसेसिंग यूनिट तक कारोबार बढ़ाया। मैन्युफैक्चरिंग में ग्लास का तेजी से उपयोग किया जा रहा था। इस ट्रेंड को तेजी से स्वीकार करते हुए, सेजल ग्लास लिमिटेड की स्थापना की गई। इसकी सिलवासा में एक प्रोसेसिंग यूनिट है जिसमें सभी अत्याधुनिक सीएनसी मशीनें हैं।
और भी हैं कारोबार
ग्रुप ने बीमा ब्रोकिंग और फाइनेंस बिजनेसों में भी प्रवेश किया है। अपनी महत्वाकांक्षी विस्तार योजनाओं के साथ सेजल ने इंटीरियर प्रोडक्ट्स रिटेलिंग और फ्लोट ग्लास मैन्युफैक्चरिंग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। यूरोपीय मशीनरी, ठोस इंफ्रा, कॉर्पोरेट ग्राहक और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि एक नजरिये के साथ आगे बढ़ने की ललक आज कांच सॉल्यूशन के मामले में इसे देश की पसंदीदा कंपनियों में से एक बनाती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications