नई दिल्ली, नवंबर 7। इंडिया पोस्ट ऑफिस निवेशकों को सुरक्षित और गारंटीड देने वाली कई निवेश योजनाएं ऑफर करता है। शेयर बाजार से संबंधित योजनाओं के मुकाबले पोस्ट ऑफिस की निवेश योजनाएं पैसा लगाने के लिए ज्यादा सुरक्षित होती हैं। असल में ये योजनाएं इक्विटी परफॉर्मेंस पर निर्भर नहीं होती हैं। इन सुरक्षित निवेश विकल्पों में पैसा लगाने के इच्छुक निवेशक फ्यूचर को सुरक्षित करने, कोई लंबी अवधि का टार्गेट पूरा करने या बच्चों के फ्यूचर के लिए पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में बिना टेंशन निवेश कर सकते हैं। यहां हम आपको आज पोस्ट ऑफिस की ऐसी स्कीम की जानकारी देंगे, जिसमें आप डेली सिर्फ 50 रु जमा करके 35 लाख रु पा सकते हैं।
क्या है स्कीम
एक पोस्ट ऑफिस की स्कीम है, जिसमें निवेशक हर महीने सिर्फ 1500 रुपये जमा करके मैच्योरिटी के समय 35 लाख रुपये तक हासिल कर सकते हैं। हम यहां आज जिस योजना की बात कर रहे हैं वह है पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुरक्षा योजना। आप सिर्फ 50 रु जमा करके 31 से 35 लाख रुपये का लाभ हासिल कर सकते हैं। मगर ध्यान रहे कि आपको यह रकम नियमित रूप से जमा करनी होगी।
कौन कर सकता है निवेश
इस योजना में आयु का नियम है। 19 से 55 वर्ष की आयु के बीच का कोई भी पोस्ट ऑफिस की इस योजना में निवेश कर सकता है। मगर केवल भारतीय नागरिक। दूसरी बात योजना के तहत न्यूनतम बीमा राशि 10,000 रुपये होती है। इसकी अधिकतम लिमिट 10 लाख रुपये तक हो सकती है।
कैसे जमा कर सकते हैं प्रीमियम
पोस्ट ऑफिस योजना के तहत प्रीमियम जमा करने के कई अलग अलग ऑप्शन हैं। इनमें मासिक, तिमाही, छमाही और वार्षिक शामिल हैं। प्रीमियम का भुगतान करने के लिए निवेशकों को 30 दिन की छूट अवधि भी मिलती है। इसके अलावा आप योजना में लगातार निवेश करते हैं तो एक तय समय बाद एडवांस भी ले सकते हैं।
35 लाख रुपये कैसे मिलेंगे
अगर कोई निवेशक पोस्ट ऑफिस की इस योजना में 19 साल की उम्र में निवेश करना शुरू कर देता है और 10 लाख रुपये की बीमा राशि लेता है, तो वह 55 साल तक योजना में निवेश करने के बाद 31.60 लाख रुपये प्राप्त करेगा। यदि पांच साल और पॉलिसी में निवेश जारी रखा जाए तो 60 साल के निवेश के बाद उसे 34.60 लाख रुपये मिलेंगे।
ये भी है शानदार निवेश स्कीम
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम भी निवेश के लिए बढ़िया है। इसमें आप जो पैसा निवेश करते हैं, उस पर मिलने वाली ब्याज राशि को 12 हिस्सों में बांट दिया जाता है। फिर हर महीने के हिसाब से आपको पैसा दिया जाता है। इस समय पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम पर 6.6 फीसदी ब्याज दर ऑफर की जा रही है। पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में आप अकेले या किसी के साथ मिल कर जॉइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं। अकेले आप इस योजना में ज्यादा से ज्यादा 4.5 लाख रु का निवेश कर सकते हैं, जबकि जॉइंट अकाउंट में 9 लाख रु तक निवेश किया जा सकता है।
More From GoodReturns

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

SGB निवेशकों की मौज: ₹15,334 के भाव पर रिडेम्पशन, क्या अब मुनाफा वसूलने का सही समय है?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

रुपये में बड़ी उछाल: क्या अब विदेश यात्रा और डॉलर SIP होगा सस्ता?

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने दुबई जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
