शेयर बाजार में वीकली एक्सपायरी के दिन जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स पॉजिटिव शुरुआत के बाद फिसल गए हैं. सेंसेक्स 77300 और निफ्टी 23500 के लेवल पर ट्रेड कर रहे. बाजार में सुस्त कारोबार के बीच कमाई का भी मौका है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज और शेयरखान में लॉन्ग टर्म के लिए 10 शेयरों को पिक किए हैं. इन शेयरों में निवेश पर पॉजिटिव रिटर्न मिल सकता है.
खरीदारी के लिए दमदार शेयर
MOFSL ने खरीदारी के लिए 5 शेयरों की लिस्ट जारी की है. इसमें जेके सीमेंट, टाटा कंज्युमर्स, L&T, ICICI बैंक और भारती एयरटेल के शेयर शामिल हैं. ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक शेयर में निवेश पर 23% तक की कमाई हो सकती है.
- ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने JK Cement के शेयर पर खरीदारी की राय दी है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 5300 रुपए का टारगेट दिया है. इस लिहाज से निवेशकों को 23% तक का रिटर्न मिल सकता है.
- MOFSL ने टाटा ग्रुप से Tata Consumer को खरीदारी के लिए चुना है. शेयर पर 1350 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर को मौजूदा स्तरों पर खरीदने पर 22% तक का रिटर्न मिल सकता है.
- कैपिटल गुड्स सेक्टर से L&T पर ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी की राय दी है. लॉन्ग टर्म के लिए शेयर पर 4400 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. मौजूदा स्तरों पर शेयरों में निवेश पर 22% का अपसाइड रिटर्न मिल सकता है.
- MOFSL ने खरीदारी के लिए प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर से ICICI Bank को पिक किया है. शेयर पर 1300 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर मौजूदा स्तरों से 14% तक की तेजी दिखा सकती है.
- ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी के लिए टेलीकॉम स्टॉक Bharti Airtel को भी लिस्ट में शामिल किया है. शेयर पर 1640 रुपए का अपसाइड टारगेट है. शेयर मौजूदा लेवल से 18% तक की मजबूती दिखा सकती है.

ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने भी खरीदारी के लिए 5 शेयरों को पिक किया है. इन शेयरों में M&M, Iris Clothings, Landmark Cars, HDFC Bank और TCS शामिल हैं. ब्रोकरेज के मुताबिक शेयर लॉन्ग टर्म में 27% तक का तगड़ा रिटर्न दे सकते हैं.
- Sharekhan ने M&M के शेयर पर BUY की रेटिंग दी. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 3431 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. मौजूदा भाव से स्टॉक में 17% तक की तेजी देखने को मिल सकती है.
- ब्रोकरेज फर्म ने Iris Clothings पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 99 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है. मौजूदा भाव पर खरीदारी पर निवेशकों को करीब 27 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
- शेयरखान ने खरीदारी के लिए Landmark Cars के शेयर को चुना है. शेयर पर 939 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर मौजूदा लेवल से 27 फीसदी तक तेजी दिखा सकता है.
- देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank पर Sharekhan ने खरीदारी की सलाह दी है. शेयर पर 1900 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर को मौजूदा लेवल पर खरीदने पर 15 फीसदी तक की कमाई हो सकती है.
- शेयरखान ने टाटा ग्रुप की कंपनी TCS पर खरीदारी की राय दी है. शेयर पर 4750 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर पर 25 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications
