शेयर बाजार में इस हफ्ते जोरदार एक्शन देखने को मिला. बाजार के प्रमुख इंडेक्स निफ्टी, सेंसेक्स समेत मिडकैप इंडेक्स ने कारोबारी सेशन में ऑल टाइम हाई टच किया. बाजार को जोरदार तेजी में निवेशकों को करीब साढ़े 11 लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ है. क्योंकि लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट 434 लाख करोड़ रुपए के पार निकल गया है. बाजार में जारी जोरदार तेजी के बीच खरीदारी का भी मौका है.
5 शेयरों में खरीदारी का मौका
ब्रोकरेज फर्म ने इस रिकॉर्डतोड़ रैली में खरीदारी के लिए 5 दमदार फंडामेंटल वाले शेयर पिक किए हैं. इन शेयरों में Prestige Estates, HAL, Trent, Mankind Pharma और Zomato शामिल हैं.
1. Prestige Estates पर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने खरीदारी की रेटिंग दी है. इस मल्टीबैगर रियल्टी स्टॉक पर 2320 रुपए का अपसाइड टारगेट है, जोकि 14 जून को 1927 रुपए के भाव पर बंद हुआ है.
2. सरकारी डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स पर ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 5725 रुपए टारगेट है. जबकि शुक्रवार को शेयर 5199 रुपए के भाव पर बंद हुआ है.
3. लिस्ट में टाटा ग्रुप का शेयर भी शामिल है. ब्रोकरेज फर्म कोटक सिक्युरिटीज ने रिटेल कंपनी ट्रेंट के शेयर पर ADD रेटिंग के साथ 5,500 रुपए का टारगेट दिया है. शेयर 14 जून को 5246 रुपए के भाव पर बंद हुआ है.
4. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए फार्मा सेक्टर से Mankind Pharma को पिक किया है. शेयर पर 2650 रुपए का टारगेट दिया है. शेयर शुक्रवार को 2228 रुपए के भाव पर बंद हुआ है.
5. ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस UBS ने जोमटो के स्टॉक पर खरीदारी की सलाह दी है. शेयर पर 250 रुपए का टारगेट दिया है, जोकि 14 जून को 186 रुपए के भाव पर बंद हुआ है.

कैसा रहा बीता हफ्ता?
14 जून को खत्म कारोबारी हफ्ते में बाजार ज्यादातर पॉजिटिव ही रहा. इस दौरान पहली बार निफ्टी ने 23490 और सेंसेक्स ने 77145 का रिकॉर्ड लेवल टच किया. सबसे खास बात ये रही कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप पहली बार 434 लाख करोड़ रुपए के पार निकल गया. इस लिहाज से भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर दुनिया का चौथा सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट बन गया है. घरेलू बाजार ने हॉन्गकॉन्ग के मार्केट को पीछे छोड़कर ये मुकाम हासिल किया है.
बीते हफ्ते शेयर बाजार का प्रदर्शन
इंडेक्स (रिटर्न)
निफ्टी 0.72%
सेंसेक्स 0.41%
बैंक निफ्टी 3.82%
निफ्टी मिडकैप 0.40%
निफ्टी स्मॉलकैप 4.87%
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
