शेयर बाजार में इन दिनों जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार में रिकॉर्ड हाई बन रहा फिर प्रॉफिटबुकिंग आ जा रही. बाजार में मची हलचल के बीच खरीदारी का भी मौका बन रहा है. ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी के लिए 10 दमदार शेयरों को पिक किया है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस और शेयरखान में दमदार शेयरों को पिक किया है. इन शेयरों में Bajaj Finance, Sun Pharma, Maruti Suzuki, Dabur, NTPC, Dalmia Bharat, L&T, ONGC, ITC और Hindalco शामिल हैं.
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के पसंदीदा 5 शेयर
1) Dalmia Bharat: सीमेंट सेक्टर के शेयर पर खरीदारी की राय दी है. ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 2300 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर मौजूदा लेवल से 25% का रिटर्न दे सकता है.
2) L&T: दमदार फंडामेंटल वाले इस शेयर पर खरीदारी की राय है. शेयर पर 4400 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर मौजूदा लेवल से 23% का रिटर्न दे सकता है.
3) ONGC: सरकारी कंपनी के शेयर पर ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 340 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर मौजूदा लेवल से 23% तक का रिटर्न दे सकता है.
4) ITC: सिगरेट टू होटल कारोबार से जुड़ी कंपनी के शेयर पर ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी के राय दी है. शेयर पर 515 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर मौजूदा स्तर से 20% का रिटर्न दे सकता है.
5) Hindalco: मेटल सेक्टर के दमदार शेयर पर ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी की स्ट्रैटेजी दी है. शेयर पर 790 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. यानी मौजूदा लेवल से शेयर 14% का रिटर्न मिल सकता है.

Sharekhan के पसंदीदा 5 शेयर
1) Bajaj Finance: Sharekhan ने बजाज फाइनेंस के शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए खरीदारी की राय दी है. शेयर पर 12 महीने से ज्यादा की अवधि के नजरिए से BUY की रेटिंग दी गई है. शेयर पर टारगेट 9300 रुपए का दिया है.
2) Sun Pharma: ब्रोकरेज फर्म ने सन फार्मा को लॉन्ग टर्म के लिए चुना है. शेयर पर 12 महीने से ज्यादा की अवधि के लिए BUY रेटिंग दिया है. शेयर पर 1800 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.
3) Maruti Suzuki: Sharekhan ने ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी Maruti Suzuki को खरीदारी के लिए पिक किया है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए खरीदारी के रेटिंग दी है. शेयर पर 14434 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.
4) Dabur: FMCG सेक्टर से Sharekhan ने डाबर इंडिया के शेयर को पिक किया है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 12 महीने से ज्यादा की अवधि के लिए पिक किया है. शेय पर 715 रुपए का अपसाइड टारगेट पिक किया है.
5) NTPC: सरकारी कंपनी के शेयर पर ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 12 महीने की अवधि के लिए BUY की स्ट्रैटेजी दी है. शेयर पर 425 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

IPO की होड़: अभी दांव लगाएं या लिस्टिंग का इंतजार करें? जानें निवेश का सही गणित

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

निफ्टी वीकली एक्सपायरी: इन 5 गलतियों से बचें, वरना एक्सपायरी के दिन डूब सकता है आपका पैसा



Click it and Unblock the Notifications