नई दिल्ली, अगस्त 12। शेयर बाजार में निवेश करने के लिए एक ही खास चीज चाहिए और वो है नोलेज यानी जानकारी। जानकारी कैसी? जानकारी इस चीज की नहीं कि आपको कैसे निवेश करना बल्कि उस चीज की कहां निवेश करना है। कौन सा शेयर ऊपर जा सकता है, किस सेक्टर में ज्यादा कमाई के अवसर हैं या कौन सी कंपनी आने वाले समय में दमदार प्रदर्शन कर सकती है। अब नोलेज के दो आधार हो सकते हैं। पहला या तो आप खुद इतनी जानकारी हासिल करें या फिर जानकारों यानी एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग फर्म की सलाह पर अमल करें, जो किसी शेयर या सेक्टर के बारे में जानकारी के आधार पर कोई कमेंट करते हैं और खरीदारी या बिकवाली की सलाह देते हैं। फिलहाल हम आपको यहां एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे, जो आने वाले समय में तगड़ा रिटर्न दे सकता है। इसके लिए एक ब्रोकिंग फर्म ने खरीदारी की सलाह दी है।
कौन सा है ये शेयर
जिस शेयर की हम बात कर रहे हैं वो है महिंद्रा एंड महिंद्रा। इस शेयर में निवेश के लिए आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने खरीदारी की सलाह दी है। आपको बता दें कि आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इस शेयर के लिए 1000 रु का टार्गेट दिया है। जबकि इस समय यह 775-776 रु के रेट पर ट्रेड कर रहा है। यानी मौजूदा भाव से ये करीब 30 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है।
क्या है आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की बात मानने से पहले आपको यह भी जान लेना चाहिए कि आखिर यह कंपनी करती है क्या है और क्या इसकी सलाह भरोसेमंद है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड (आई-सेक) आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड की एक सब्सिडरी कंपनी है। कंपनी ने मई 1995 में अपना कारोबार शुरू किया और अपने ग्राहक आधार को बढ़ाने और विभिन्न प्रकार की सर्विस देकर अपना बिजनेस जारी रखा। ये लोगों को निवेश, पैसे की सुरक्षा और उधार देती। इसके मुख्य चार व्यवसाय (ब्रोकिंग, फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स का डिस्ट्रिब्यूशन, वेल्थ मैनेजमेंट और निवेश बैंकिंग) हैं। फिर भी निवेश का फैसला आपके अपने ऊपर है।
क्या है महिंद्रा का बिजनेस
महिंद्रा वैसे तो कार बनाती हैं। मगर इस ग्रुप का ऑटोमोबाइल के अलावा आईटी, फाइनेंशियल, लॉजिस्टिक्स और होटल के साथ साथ रियल एस्टेट जैसे सेक्टरों में खूब फैला हुआ कारोबार है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज को लगता है कि महिंद्रा ग्रुप का बिजनेस आने वाले कुछ समय में ग्रोथ हासिल कर सकता है। इससे कंपनी का शेयर ऊपर जाएगा।
कितनी है मार्केट कैपिटल
महिंद्रा एंड महिंद्रा की मार्केट कैपिटल इस समय करीब 96,600 करोड़ रु है। इसका शेयर पिछले 52 हफ्तों में 952.15 रु के उच्चतम स्तर तक गया है, जबकि इसी दौरान इसका सबसे निचला स्तर 566.00 रु रहा है।
कमाई वाले शेयर
कई शेयर ऐसे होते हैं जो सिर्फ 5 दिन में ही लोगों को मालामाल बना देते हैं। जैसे पिछले कारोबारी हफ्ते के 5 दिनों में 5 शेयरों ने निवेशकों को 62 फीसदी तक रिटर्न दिया। इनमें सिनेलिन इंडिया का शेयर 5 कारोबारी सत्रों में 62.08 फीसदी, पीवीपी वेंचर्स 43.20 फीसदी, ए-1 एसिड 36.76 फीसदी, तिरुपति सर्जन 35.70 फीसदी और शिवालिक मेटल 33.98 फीसदी ऊपर गया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
