नई दिल्ली, फरवरी 27। बीता कारोबारी हफ्ता शेयर बाजार के लिए अच्छा नहीं रहा। पिछले कारोबारी हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स 1,974 अंक या 3.41 प्रतिशत गिर कर 55,858 और निफ्टी 50 3.6 प्रतिशत या 618 अंक गिर कर 16,658 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 क्रमशः 3.4 और 5.3 प्रतिशत की गिरावट आई। विशेषज्ञों का मानना है कि रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष कम होने तक बाजार में मंदी और अस्थिरता रह सकती है। रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले की शुरुआत और तेल की बढ़ती कीमतों ने 25 फरवरी को समाप्त सप्ताह में बाजार को कमजोर कर दिया। मगर शुक्रवार को सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बाद बेंचमार्क सूचकांकों ने 2.5 प्रतिशत की रिकवरी दर्ज की। सभी सेक्टरों में दो से पांच प्रतिशत के बीच गिरावट आई। फिर भी 5 ऐसे शेयर रहे, जिन्होंने निवेशकों को 46 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिया।
प्रो फिन कैपिटल : 46.35 फीसदी
प्रो फिन कैपिटल एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 62.37 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 46.35 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 60.30 रु से 88.25 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 5 फीसदी की तेजी के साथ 88.25 रु पर बंद हुआ। 46.35 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 1.46 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
वन ग्लोबल सर्विस : 37.62 फीसदी
वन ग्लोबल सर्विस ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 25.35 रु से 34.75 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 37.62 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 24.69 करोड़ रु है। 5 दिन में 37.62 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 34.75 रु पर बंद हुआ।
आदित्य कंज्यूमर : 33.68 फीसदी
आदित्य कंज्यूमर भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 33.68 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 38 रु से 50.80 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 33.68 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 74.34 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 0.40 फीसदी की मजबूती के साथ 50.80 रु पर बंद हुआ।
ऑयल कंट्री : 31.55 फीसदी
ऑयल कंट्री ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 8.62 रु से 11.34 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 31.55 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 50.22 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 11.34 रु पर बंद हुआ।
गुजकेम डिस्टिलर्स : 27.61 फीसदी
गुजकेम डिस्टिलर्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 481.35 रु से 614.25 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 27.61 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 9.94 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ 614.25 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications