आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इन्फ्रास्ट्रक्चर म्यूचुअल फंड ने इस साल 33.99 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम ने इसी साल 1 लाख रुपये के निवेश को 1.34 लाख रु बना दिया है।

Financial planning for kids : सभी लोग चाहते हैं कि उनके बच्चे का फ्यूचर पूरी तरह से सुरक्षित रहे। इसके लिए उसकी पढ़ाई से अन्य बातों का पूरा ध्यान रखा जाता है और इस पर भारी भरकम खर्च भी किया जाता है। अगर इसी दौरान बच्चे के लिए समझदारी के साथ केवल 5000 रुपये महीने का निवेश भी शुरू कर दिया जाए तो नौकरी मिलने से पहले ही बच्चे की भारी भरकम कमाई भी शुरू हो सकती है। इसके अलावा वह नौकरी करके अपना कॅरियर अगल से बना लेगा। एक बार अगर हर माह बच्चे की अच्छी खासी कमाई नौकरी मिलने के पहले ही शुरू हो जाए, तो बच्चे को नौकरी चुनने में पूरी आजादी भी मिल जाएगी। क्योंकि बच्चे के सामने बेमन से नौकरी चुनने की समस्या नहीं होगी। ऐसे में बच्चा अपने मन की नौकरी अपनी शर्त पर पाएगा और दूसरी तरह आर्थिक रूप से पूरी जिंदगी वह सक्षम तो पहले ही हो चुका होगा। आइये जानते हैं कि यह सब कैसे हो सकता है।
पहले जानिए बच्चे की अच्छी कमाई के लिए चाहिए कितना फंड
अगर बच्चे की नौकरी शुरू करने की उम्र को 25 साल मान लिया जाए। ऐसे में बच्चे के 25 साल का होने पर उसे 50,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक की कमाई हर माह होने का लक्ष्य होना चाहिए। अगर हर माह कमाई का यह लक्ष्य है, तो इसके लिए आइये जानते हैं कि कितना निवेश हर माह शुरू करना होगा।
पहले जानिए 50,000 रुपये महीना कमाई के लिए कितना चाहिए फंड
अगर मान लिया जाए कि ब्याज दरें 6 प्रतिशत ही रहती हैं, तो 1 करोड़ रुपये का फंड होना चाहिए। अगर 1 करोड़ रुपये का फंड होगा तो 6 फीसदी ब्याज के हिसाब से हर माह औसतन 50,000 रुपये की कमाई सुनिश्चित हो जाएगी।
आइये जानते हैं कि कैसे तैयार होगा 1 करोड़ रुपये का फंड
अगर बच्चे के जन्म के समय के साथ ही उसके नाम पर म्यूचुअल फंड की अच्छी स्कीम में 5000 रुपये का निवेश सिप माध्यम (हर माह निवेश का तरीका) से शुरू करें। यह निवेश 25 साल तक चलाएं। ऐसे में बच्चे की उम्र 25 साल होने पर करीब 1.50 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इस प्रकार से अगर 6 फीसदी ब्याज भी इस फंड पर हर साल मिले तो बच्चे को हर माह ब्याज के रूप में ही 75,000 रुपये मिलने लगेगा।
यहां पर माना गया है कि म्यूचुअल फंड की स्कीम हर साल 15 फीसदी का रिटर्न दे तो यह फंड तैयार हो सकता है। लेकिन अगर यह रिटर्न 14 फीसदी भी मिलेगा तो फंड करीब 1.36 करोड़ रुपये का तैयार हो जाएगा। वहीं अगर रिटर्न केवल 12 फीसदी का भी मिला तो फंड करीब 1 करोड़ रुपये का तैयार हो जाएगा।
अब जानिए अच्छा रिटर्न देने वाली म्यूचुअल फंड स्कीमें
- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इन्फ्रास्ट्रक्चर म्यूचुअल फंड ने इस साल 33.99 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम ने इसी साल 1 लाख रुपये के निवेश को 1.34 लाख रु बना दिया है।
- एसबीआई पीएसयू म्यूचुअल फंड ने इस साल 32.15 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम ने इसी साल 1 लाख रुपये के निवेश को 1.32 लाख रु बना दिया है।
- आदित्य बिड़ला सन लाइफ पीएसयू इक्विटी म्यूचुअल फंड ने इस साल 28.56 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम ने इसी साल 1 लाख रुपये के निवेश को 1.28 लाख रु बना दिया है।
- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इंडिया 22 एफओएफ म्यूचुअल फंड ने इस साल 28.24 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम ने इसी साल 1 लाख रुपये के निवेश को 1.28 लाख रु बना दिया है।
- क्वांट क्वांटमेंटल म्यूचुअल फंड ने इस साल 25.13 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम ने इसी साल 1 लाख रुपये के निवेश को 1.25 लाख रु बना दिया है।
- एचडीएफसी फोकस्ड 30 म्यूचुअल फंड ने इस साल 25.05 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम ने इसी साल 1 लाख रुपये के निवेश को 1.25 लाख रु बना दिया है।
- एचडीएफसी इन्फ्रास्ट्रक्चर म्यूचुअल फंड ने इस साल 24.83 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम ने इसी साल 1 लाख रुपये के निवेश को 1.25 लाख रु बना दिया है।
- इंवेसको इंडिया पीएसयू इक्विटी म्यूचुअल फंड ने इस साल 24.01 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम ने इसी साल 1 लाख रुपये के निवेश को 1.24 लाख रु बना दिया है।
- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एफएमसीजी म्यूचुअल फंड ने इस साल 23.76 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम ने इसी साल 1 लाख रुपये के निवेश को 1.24 लाख रु बना दिया है।
- क्वांट मिड कैप म्यूचुअल फंड ने इस साल 23.18 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम ने इसी साल 1 लाख रुपये के निवेश को 1.23 लाख रु बना दिया है।
नोट : म्यूचुअल फंड स्कीमों का रिटर्न 22 दिसंबर 2022 की एनएवी के आधार पर निकाला गया है।
नोट : यहां पर सिर्फ रिटर्न की जानकारी दी जा रही है, न कि निवेश की सलाह दी जा रही है।
More From GoodReturns

शेयर बाजार में गिरावट? सुरक्षित रिटर्न के लिए सही डेट फंड चुनने का पूरा गाइड

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications