Stanley Lifestyles IPO: प्राइमरी मार्केट में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. निवेशकों के पास आज 21 जून से एक और IPO में पैसा लगाने का मौका मिल रहा. प्रीमियम फर्नीचर के कारोबार से जुड़ी कंपनी Stanley Lifestyles का पब्लिक इश्यू खुल गया है. बता दें कि कंपनी IPO के जरिए 537 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इसके लिए प्राइस बैंड 351 रुपए से 369 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया गया है. निवेशक IPO में 25 जून तक बोली लगा सकते हैं.
Stanley Lifestyles IPO
- 21 जून से 25 जून तक खुला रहेगा
- प्राइस बैंड: 351-369 रुपए/शेयर
- लॉट साइज: 40 शेयर
- इश्यू साइज: 537 करोड़ रुपए
- फ्रेश इश्यू: 200 करोड़ रुपए
- OFS: 337 करोड़ रुपए
IPO से जुड़ी अहम बातें
Stanley Lifestyles पब्लिक इश्यू के जरिए 537 करोड़ रुपए जुटाने वाली है. इसमें फ्रेश इश्यू के जरिए 200 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है. जबकि ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशक हिस्सा बिक्री करेंगे. OFS के जरिए 337 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है. इसके लिए प्राइस बैंड 351 रुपए से 369 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया है, लॉट में 40 शेयर मिलेंगे.

एंकर निवेशकों से जुटाए 161 करोड़
कंपनी ने प्री-IPO में एंकर निवेशकों से 161 करोड़ रुपए जुटाए हैं. इसके तहत एंकर इन्वेस्टर्स को 43.66 लाख शेयर जारी किए गए. शेयरों को 369 रुपए के भाव पर अलॉट किए गए हैं. एंकर निवेशकों में SBI Funds (19%), Nippon Life India (16.5%), HDFC Mutual Fund (9.3%), Quant Mutual Fund (8.2%), Max Life Insurance Co, SBI Life Insurance co समेत अन्य शामिल रहे.
Stanley Lifestyles का बिजनेस
Stanley Lifestyles की शुरुआत साल 2007 में हुई. कंपनी सुपर प्रीमियम, लग्जरी और अल्ट्रा प्रीमियम फर्नीचर्स की डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री करती है. इसका बड़ा ब्रांड Stanley है. कंपनी सोफा, चेयर, बार टूल्स, कॉफी टेबल, डाइनिंग टेबल, किचन से जुड़े फर्नीचर्स भी बनाती है.
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?



Click it and Unblock the Notifications