Best Investment Schemes For Girl: अगर आप अपने बेटे को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना चाहते हैं तो उसके नाम से आपको इन्वेस्टमेंट शुरू कर देनी चाहिए। अगर आप कम उम्र की बेटी के लिए थोड़े-थोड़े पैसे बचाते हैं तो धीरे-धीरे वह एक बड़ी रकम में कन्वर्ट हो जाता है। एक तरफ जहां भारत सरकार के द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना चलाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट भी आजकल काफी ज्यादा आम हो गया है।
ऐसे में अगर आप बेटी के लिए पैसे इन्वेस्ट करने को लेकर इन दोनों विकल्प में कंफ्यूज हैं, तो आज हम आपकी इस कंफ्यूजन को दूर करने वाले। इस आर्टिकल में हम आपको दोनों स्कीम की गणित समझा रहे हैं ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से इन्वेस्टमेंट कर सके।

सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा बेटियों को 8.2 फ़ीसदी का इंटरेस्ट मिल रहा है। इसमें 1 साल के अंदर मिनिमम 250 रुपए और मैक्सिमम 1.5 लाख रुपए का इन्वेस्टमेंट करना जरूरी है। यह स्कीम 21 साल के बाद मेच्योर होती है और इसमें लगातार 15 साल तक इन्वेस्टमेंट भी करना होता है। इस योजना के अंतर्गत 10 साल तक की लड़कियों का अकाउंट खोला जा सकता है। यह योजना पूरी तरह से सुरक्षित होती है और इसमें मार्केट रिस्क शामिल नहीं होता है और इसमें गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है।
अगर आप ज्यादा रिटर्न कमाना चाहते हैं, तो म्युचुअल फंड आपके लिए बेहतर रिटर्न देने वाला साबित हो सकता है। म्युचुअल फंड में पैसे लगाने का सबसे बेस्ट तरीका एसआईपी होता है। एसआईपी के आने बाद से म्युचुअल फंड में लोगों का निवेश काफी हद तक बढ़ गया है। म्युचुअल में निवेश करने से पहले ये जान लेना चाहिए की इसमें मार्केट रिटर्न भी शामिल होता है। यही कारण है कि इसमें पैसे डालने से पहले आपको एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।
अगर आप कन्या सुकन्या योजना में हर महीने 5000 रुपए जमा करते हैं, तो आप एक मोटा फंड रेडी कर सकते हैं। इस हिसाब से 1 साल में 60 हजार रुपए जमा होंगे और यह रकम 15 साल में 9 लाख रुपए हो जाएगी। 15 साल के बाद आपको लगातार ब्याज मिलता रहेगा लेकिन कुछ जमा नहिं करना होगा। सरकार के द्वारा इस स्कीम कुल 8.2 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है, इस हिसाब से आपका टोटल अमाउंट 27 लाख 71 हजार रुपए से ज्यादा का होगा। इसमें सिर्फ ब्याज से ही आपको 18,71,031 रुपए मिल जाएंगे।
वहीं अगर आप एसआईपी में हर महीने 5 हजार रुपए जमा करते हैं, तो आपको ज्यादा बेहतर रिटर्न भी मिल सकता है। इसमें आपको एसआईपी के जरिए पैसे निवेश करने हैं। इस हिसबा से SIP के जरिए म्यूचुअल फंड्स में 15 सालों के अंदर आप 9,00,000 रुपए का इन्वेस्टमेंट कर पाएंगे। एक्सपर्ट के मुताबिक लंबी अवधि के म्युचुअल फंड निवेश पर आपको 12 प्रतिशत तक का एवरेज रिटर्न मिल सकता है। ऐसे में 15 साल के अंदर आपकी रकम 25 000 लाख 22 हजार रुपए से ज्यादा की हो जाएगी।
कौन सी स्कीम के हैं क्या फायदे
आपकी जानकारी के लिए बता दें की अगर आप म्युचुअल फंड में 16 साल निवेश करते हैं तो आपको ऊपर दिए गए कैलकुलेशन के हिसाब से कुल 29 लख रुपएसे ज्यादा का रिटर्न मिलता है। जो 21 साल तक सुकन्या समृद्धि योजना द्वारा दिए गए रिटर्न से कहीं जाता है। अगर आप सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में 5000 हर महीने के हिसाब से लगातार 21 साल तक इन्वेस्ट करते हैं, तो 57 लाख रुपए तक की रकम तैयार कर सकते हैं।
लेकिन सुकन्या समृद्धि योजना में पैसे डूबने का कोई खतरा नहीं होता है। लेकिन अगर आप म्युचुअल फंड में पैसे लग रहे हैं तो इसमें मार्केट रिस्क शामिल होता है और इसमें पैसे इन्वेस्ट करने से पहले आपको एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Share Bazar News: फिर शेयर बाजार धड़ाम, जानिए टॉप 5 लूजर शेयर
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications