Special Fixed Deposit list: जब बात निवेश की आती है तो आमतौर पर लोग एफडी में निवेश करने की सोचते हैं। भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र सहित कई प्रमुख बैंकों ने ऊंची ब्याज दरों के साथ स्पेशल एफडी स्कीम शुरू की हैं। इन एफडी में आप भी निवेश करके तगड़ा रिटर्न पा सकते हैं। चलिए आपको भी बताते हैं कि किन एफडी में अधिक रिटर्न ऑफर किया जा रहा है।

एसबीआई स्पेशल एफडी
भारतीय स्टेट बैंक की 'अमृत वृष्टि' एफडी स्कीम 15 जुलाई से लागू हो चुकी है। इस स्कीम का टेन्योर 444 दिन है। वर्तमान में बैंक 7.25 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रही है।
इस एफडी स्कीम में अधिकतम 3 करोड़ रुपये का निवेश किया जा सकता है। अमृत वृष्टि योजना सामान्य नागरिकों को 7.25% प्रति वर्ष सालाना का ब्याज ऑफर कर रहा है वहीं, सीनियर सिटीजन को यही ब्याज दर 7.75% मिल रही है। इसके अलावा आप एसबीआई की वीकेयर एफडी स्कीम में भी निवेश कर सकते हैं। वर्तमान में इस एफडी स्कीम में निवेशक को 7.50 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। इस एफडी स्कीम में न्यूनतम 5 साल और अधिकतम 10 साल तक निवेश किया जाता है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अलग-अलग पीरियड के साथ चार एफडी योजनाएं शुरू की हैं। बैंक 200 दिन, 400 दिन, 666 दिन और 777 दिन की एफडी ऑफर कर रहा है। बैंक 200-दिन की जमा के लिए 6.9 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है।
इसमें 400-दिन की जमा के लिए 7.10 प्रतिशत, 666-दिन की जमा के लिए 7.15 प्रतिशत, और 777-दिन की जमा के लिए 7.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
बैंक ऑफ बड़ौदा
ये बैंक मानसून धमाका स्कीम को शुरु कर चुका है। इसमें नई स्पेशल एफडी स्कीम को शुरु किया गया है। बैंक ने अपनी रेगुलर एफडी स्कीम को भी रिवाइज कर दिया है। बैंक ऑफ बड़ौदा 333 दिन और 399 दिनों की ज्यादा ब्याज वाली एफडी ऑफर कर रहा है। वहीं, 333 दिनों की एफडी पर 7.15% का ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटीजन को 7.75% प्रतिवर्ष 399 दिनों के लिए और 7.65% सालना का ब्याज मिलेगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा की मॉनसून धमाका एफडी 399 दिनों के लिए अधिकतम 7.90% का सालाना ब्याज ऑफर कर रहा है। ये ब्याज दरें 3 करोड़ रुपये से कम की रीटेल डिपॉजिट पर लागू हो रहा है। यह योजना ऑनलाइन और शाखा-आधारित आवेदनों के लिए उपलब्ध है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications