नई दिल्ली, सितंबर 22। एफडी को निवेश के लिए एक आसान ऑप्शन माना जाता है, जिसमें ज्यादा झंझट नहीं है। अगर आप मौजूदा एफडी ब्याज दरों और महंगाई दर को देखें तो आपको घाटा होगा। वो ऐसे कि यदि आपको बैंक में 5 फीसदी ब्याज मिल रहा है, तो महंगाई दर के इससे अधिक होने पर आपके पैसे की वैल्यू कम होगी। मगर फिर भी यदि जोखिम से बचाव और निश्चित गारंटीड रिटर्न देखा जाए तो एफडी काफी अच्छा ऑप्शन है, विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए। इसलिए वरिष्ठ नागरिकों को चाहिए कि ऐसे एफडी ऑप्शन की तलाश करें, जिसमें उन्हें बिना जोखिम अधिक ब्याज मिल सके। आपको हम यहां ऐसे ही ऑप्शन की जानकारी देंगे।
कोरोना काल में ज्यादा ब्याज
कोरोना महामारी आने के बाद में, कई बैंकों ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष एफडी योजनाएं शुरू की थीं। इन बैंकों में बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शामिल हैं। इनमें 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को मौजूदा ब्याज दर से अधिक ब्याज दिया जाता हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई की इन विशेष एफडी योजनाओं में निवेश का मौका 30 सितंबर 2021 तक है। वहीं आईसीआईसीआई बैंक ने भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए अपनी गोल्डन ईयर्स एफडी में निवेश की अवधि को बढ़ा दिया है। आईसीआईसीआई बैंक की स्पेशल एफडी में 07 अक्टूबर तक निवेश किया जा सकता है। अब जानते हैं कि आपको (वरिष्ठ नागरिकों) किस बैंक में कितना ब्याज मिलेगा।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए एसबीआई स्पेशल एफडी योजना
एसबीआई ने 'वी केयर' के नाम से स्पेशल एफडी योजना शुरू की थी। 60 वर्ष और उससे अधिक आयु वालों के लिए एसबीआई की विशेष एफडी में 5 साल से अधिक की अवधि के लिए जमा पर अतिरिक्त 30 आधार अंक (1% = 100 आधार अंक) ब्याज दर ऑफर की जाएगी। इस तरह एफडी में लागू ब्याज दर 6.20 फीसदी है।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए आईसीआईसीआई बैंक स्पेशल एफडी
आईसीआईसीआई बैंक, जिसने 7 अक्टूबर, 2021 तक वरिष्ठ नागरिकों के लिए अपने गोल्डन ईयर्स विशेष एफडी को बढ़ा दिया है, मौजूदा ब्याज दरों की तुलना में 80 आधार अंक अधिक ऑफर कर रहा है। बैंक की खास एफडी योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए जमा राशि पर 6.30 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रही है।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए एचडीएफसी बैंक स्पेशल एफडी
एचडीएफसी ओल्ड सिटीजन केयर वरिष्ठ नागरिकों के लिए एचडीएफसी बैंक की तरफ से पेश की गयी स्पेशल एफडी योजना है। इसमें जमाओं पर बैंक 75 आधार अंक ज्यादा ब्याज दर ऑफर की जा रही है। एचडीएफसी बैंक सीनियर सिटीजन केयर एफडी के तहत वरिष्ठ नागरिक द्वारा जमा की गयी राशि पर 6.25 प्रतिशत ब्याज दर दी जाएगी।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशल एफडी
बैंक ऑफ बड़ौदा में कुछ जमाओं पर वरिष्ठ लोगों को 100 आधार अंक तक का बोनस मिल सकता है। अगर कोई वरिष्ठ नागरिक स्पेशल एफडी प्लान (5 साल से ज्यादा और 10 साल तक की अवधि के लिए) के तहत फिक्स्ड डिपॉजिट करता है तो ब्याज दर 6.25 फीसदी होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 24 मार्च को सोने की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 22 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज गोल्ड सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 22 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications