नई दिल्ली। मोदी सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड बेचने की योजना शुरू की है। इस योजना के तहत सरकार की तरफ से रिजर्व बैंक सस्ता गोल्ड बेचती है। वहीं इस गोल्ड में निवेश करने वालों को वार्षिक 2.5 फीसदी का ब्याज भी देती है। ऐसे में गोल्ड खरीदने के बाद बेचकर जो फायदा होगा, उसके अलावा ब्याज का अतिरिक्त फायदा होता है। इस स्कीम के तहत 8 वर्ष के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी होते हैं। लेकिन जरूरत पड़ने पर लोग बीच में ही पैसा निकाल सकते हैं। आइये जानते हैं कि इस वित्तीय वर्ष के बचे महीनों में किस किस तारीख को मिलेगा सस्ता सोना खरीदने का मौका।

अब हर महीने मिलेगा सस्ता सोना खरीदने का मौका
रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की बिक्री का प्लान जारी कर दिया है। इस प्लान के मुताबिक चालू वित्तीय वर्ष के बचे 5 महीनों में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश का 5 बार मौका मिलेगा। अक्टूबर 2020 में यह मौका 12 तारीख से मिला था। अब अगला मौका नवंबर 2020 में मिलेगा।
जानिए नवंबर 2020 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड बिकने की तारीख
सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना (एसजीबी) की 2020-21 श्रृंखला की आठवीं कड़ी के तहत 9 नवंबर से 13 नवंबर तक सस्ता गोल्ड बेचा जाएगा। बाद में निवेश करने वालों को 18 नवंबर 2020 को गोल्ड बांड ऐलाट कर दिए जाएंगे। आरबीआई ने तारीखों का ऐलान करते हुए बताया है कि इसमें कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर गोल्ड खरीद सकता है।
जानिए दिसंबर 2020 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड बिकने की तारीख
सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना (एसजीबी) की 2020-21 श्रृंखला की आठवीं कड़ी के तहत दिसंबर 2020 में 28 दिसंबर से 1 जनवरी 2021 तक सस्ता गोल्ड बेचा जाएगा। बाद में निवेश करने वालों को 5 जनवरी 2021 को गोल्ड बांड ऐलाट कर दिए जाएंगे। आरबीआई ने तारीखों का ऐलान करते हुए बताया है कि इसमें कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर गोल्ड खरीद सकता है।
जानिए जनवरी 2021 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड बिकने की तारीख
सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना (एसजीबी) की 2020-21 श्रृंखला की आठवीं कड़ी के तहत जनवरी में 11 जनवरी से 15 जनवरी 2021 तक सस्ता गोल्ड बेचा जाएगा। बाद में निवेश करने वालों को 19 जनवरी 2021 को गोल्ड बांड ऐलाट कर दिए जाएंगे। आरबीआई ने तारीखों का ऐलान करते हुए बताया है कि इसमें कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर गोल्ड खरीद सकता है।
जानिए फरवरी 2021 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड बिकने की तारीख
सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना (एसजीबी) की 2020-21 श्रृंखला की आठवीं कड़ी के तहत फरवरी में 1 फरवरी से 5 फरवरी 2021 तक सस्ता गोल्ड बेचा जाएगा। बाद में निवेश करने वालों को 9 फरवरी 2021 को गोल्ड बांड ऐलाट कर दिए जाएंगे। आरबीआई ने तारीखों का ऐलान करते हुए बताया है कि इसमें कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर गोल्ड खरीद सकता है।
जानिए मार्च 2021 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड बिकने की तारीख
सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना (एसजीबी) की 2020-21 श्रृंखला की आठवीं कड़ी के तहत अंतिम बार मार्च 2021 में मौका मिलेगा। मार्च में 1 मार्च से 5 मार्च 2021 तक सस्ता गोल्ड बेचा जाएगा। बाद में निवेश करने वालों को 9 मार्च 2021 को गोल्ड बांड ऐलाट कर दिए जाएंगे। आरबीआई ने तारीखों का ऐलान करते हुए बताया है कि इसमें कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर गोल्ड खरीद सकता है।
अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए आरबीआई के लिंक को क्लिक कर जान सकते हैं।
https://www.rbi.org.in/scripts/NotificationUser.aspx?Mode=0&Id=11980
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
