नई दिल्ली, जनवरी 9। सरकार की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) स्कीम 2021-22 की नौवीं किस्त सोमवार, 10 जनवरी, 2022 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रही है। नौवीं सीरीज 10 जनवरी से 14 जनवरी तक के लिए निवेशकों के लिए खुली रहेगी। इस स्कीम को सरकार के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) मैनेज करता है। बता दें कि एसजीबी के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पांच दिनों तक निवेशकों के पास पैसा लगाने का मौका होगा। इस योजना का फायदा होता है सस्ते में सोना खरीदने का। जानते हैं इस योजना की पूरी डिटेल।
कितनी होगी कीमत
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 की नौवीं किस्त में एक ग्राम सोने की कीमत 4,786 रु प्रति यूनिट रखी गयी है। सोने का मौजूदा रेट 49000 रु से अधिक है। इस तरह आपको इन बॉन्ड के रूप में सस्ता सोना मिल जाएगा। किस्त जारी करने की तिथि 18 जनवरी 2022 तय की गई है। वर्तमान सीरीज के बाद गोल्ड बॉन्ड की एक और किस्त चालू वित्त वर्ष में उपलब्ध की जाएगी।
आपको मिलेगा ब्याज
गोल्ड बॉन्ड सोने के बाजार मूल्य से लिंक होते हैं। इन बॉन्ड्स पर ब्याज का भुगतान किया जाता है। सोना वैसे भी निवेश का एक लोकप्रिय इंस्ट्रूमेंट है। निवेशकों को आरबीआई के अनुसार नॉमिनल मूल्य पर 2.50 प्रतिशत प्रति वर्ष की निश्चित दर पर ब्याज दिया जाएगा, जिसका भुगतान अर्ध-वार्षिक आधार पर किया जाता है। इस बॉन्ड इश्यू में 1 ग्राम सोने की एक यूनिट होती है, जिसका मूल्य 4786 रु रखा गया है।
ऐसे मिलेगा डिस्काउंट
वे सभी ग्राहक जो गोल्ड बॉन्ड योजना में ऑनलाइन तरीके निवेश करना चाहते हैं और जिसमें भुगतान किसी भी डिजिटल तरीके से किया जाता है उन्हें केंद्रीय बैंक के नियम के अनुसार प्रति यूनिट यानी प्रति ग्राम 50 रु की छूट दी जाएगी। यानी ऑनलाइन ग्राहकों के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2021-22 योजना की आगामी नौवीं किस्त में 4,736 रु प्रति ग्राम पर सोना मिलेगा।
कैसे तय होता है रेट
मुंबई स्थित इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) द्वारा सब्सक्रिप्शन अवधि से पहले के सप्ताह के पिछले तीन कार्य दिवसों में 999 शुद्धता वाले सोने के बंद भाव के साधारण औसत के आधार पर प्रत्येक किस्त का मूल्य रुपये में तय किया जाता है। यह योजना सरकार के लिए एक बड़ी सफलता रही है। इस योजना से सरकार ने 2015 के बाद से 32,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि जुटाने में सफलता हासिल की है।
अच्छा निवेश ऑप्शन
जानकार कहते हैं कि एसजीबी उन लोगों के लिए एक अच्छा निवेश ऑप्शन है, जो सोने में निवेश करना पसंद करते हैं। इसमें 8 साल के लिए निवेश करने पर कैपिटल गेन टैक्स छूट का फायदा मिलता है। निवेशकों के पास पांच साल के बाद बाहर निकलने का भी विकल्प होता है। मगर यदि वे 5 साल में बाहर निकलने का फैसला करते हैं तो उन्हें टैक्स छूट का लाभ नहीं मिलेगा। इन बॉन्ड्स में निवेश करते समय 8 साल का समय रखना चाहिए। कोई भी भारतीय निवासी व्यक्ति, हिंदू अविभाजित परिवार ट्रस्ट, विश्वविद्यालय और धर्मार्थ संस्थान इस सरकारी गोल्ड बॉन्ड योजना में निवेश कर सकते हैं। डिजिटल या पेपर गोल्ड के माध्यम से नॉन-फिजिकल गोल्ड में निवेश की सलाह अधिकतर एक्सपर्ट देते हैं।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
