नई दिल्ली, नवंबर 8। इथेरियम की बढ़ती मांग से इसके सबसे बड़े प्रतियोगी, सोलाना में भी एक तेजी को जन्म दिया है। इससे सोलाना ने मौजूदा कैलेंडर वर्ष में अब तक शानदार तेजी हासिल की है और निवेशकों को भारी रिटर्न दिया है। कई विश्लेषकों और विशेषज्ञों द्वारा अक्सर सोलाना को एथेरियम किलर कहा जाता है। सोलाना ने 2021 में 17,500 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हासिल की है। यह मार्केट कैपिटल के हिसाब से चौथी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बन गयी है। इस साल आई तेजी के चलते सोलाना की मार्केट कैपिटल 75 अरब डॉलर के करीब पहुंच गयी है।
टेथर को छोड़ा पीछे
मार्केट कैपिटल के मामले में सोलोना ने सबसे बड़े स्टेबलकॉइन टेथर को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसकी मार्केट कैपिटल 72.5 अरब डॉलर से थोड़ी अधिक है। सोलाना वर्ष की शुरुआत में केवल 1.5 डॉलर के स्तर से बढ़ कर 258 डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गयी है। इस डिजिटल टोकन ने 10 महीनों से कुछ अधिक समय में 1,000 रुपये के निवेश को 1.75 लाख रुपये में बदल दिया है।
अप्रैल 2020 में हुआ था लॉन्च
सोलाना को अप्रैल 2020 में लॉन्च किया गया था। ये डिजिटल टोकन उस समय के 0.75 डॉलर से लगभग 35,000 प्रतिशत बढ़ गया है। मई 2021 के बाद से इसने 750 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की है। एक्सपर्ट बताते हैं कि जिस गति से सोलाना बढ़ी है उसके पीछे इसके निवेशक और समर्थक हैं, जिनमें कुछ अरबपति भी शामिल हैं।
सोलाना बनाम एथेरियम
एथेरियम और सोलाना की तुलना अक्सर एक दूसरे से की जाती है क्योंकि दोनों में स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट क्षमताएं हैं। इसके अलावा, सोलाना अपने दमदार प्रतिद्वंदि की तुलना में अधिक तेज और कुशल है। एथेरियम के कॉस्ट-एफिशिएंट और स्केलेबल विकल्प के रूप में, सोलाना प्रति सेकंड 50,000 लेनदेन को संभाल सकता है। एक्सपर्ट मानते हैं कि बड़े पैमाने पर डेवलपर गतिविधि के कारण सोलाना की कीमतें ऊपर की ओर बढ़ती रहेंगी।
एथेरियम की मार्केट कैपिटल
यह पूछना जल्दबाजी होगी कि क्या सोलाना एथेरियम को पीछे छोड़ देगी। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोक्यूरेंसी एथेरियन की मार्केट कैपिटल आधे ट्रिलियन से अधिक है, जो सोलाना की तुलना में 7 गुना अधिक है। इथेरियम की मार्केट कैप 560 बिलियन डॉलर से थोड़ी कम है, जो पूरे क्रिप्टो मार्केट कैप के कुल मार्केट कैप का लगभग 20 प्रतिशत है।
लंबी अवधि में बदल सकती है कहानी
बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि सोलाना लंबी अवधि में एथेरियम को पीछे छोड़ी सकती है। सोलाना अपनी डेवलपर कम्युनिटी को मजबूत करने में सक्षम होना चाहिए। बाजार विशेषज्ञ सोलाना में और अधिक तेजी देख रहे हैं। इस डिजिटल टोकन में मध्य से लंबी अवधि में अच्छी संभावनाएं हैं। सोलाना के संस्थापक, अनातोली याकोवेंको हैं। उन्होंने सोलाना को स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट और डीसेंट्रलाइज्ड ऐप्लिकेशंस या डैप के निर्माण को सपोर्ट करने के लिए डिज़ाइन किया। ध्यान रहे कि आलोचकों ने सोलाना के डीसेंट्रलाइज्ड के बारे में भी चिंता व्यक्त की थी, जब सितंबर में इसे 17 घंटे के लिए आउटेज का सामना करना पड़ा, जिसके दौरान नेटवर्क लेनदेन को प्रोसेस नहीं कर सका।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications