
Short Term Smart Investment : अपनी फाइनेंशियल योजना बनाते समय, अकसर लोग छोटी अवधि के निवेश के लिए थोड़ी राशि अलग रखते हैं। छोटी अवधि का मतलब है 5 साल या उससे कम की अवधि। ऐसा इसलिए क्योंकि इमरजेंसी के मामले में इन ऑप्शनों में से आसानी से पैसा निकाला जा सकता है। इस तरह के शॉर्ट-टर्म इन्वेस्टमेंट इंस्ट्रूमेंट्स का इस्तेमाल आमतौर पर शॉर्ट टर्म के लिए अपना एक्स्ट्रा पैसा निवेश करने के लिए किया जाता है। लंबी अवधि के निवेश ऑप्शनों के मुकाबले इन निवेश ऑप्शनों में कम जोखिम होता है। अगर आप ऐसे किसी ऑप्शन में पैसा लगाना चाहते हैं तो 5 बेस्ट ऑप्शन की जानकारी हम आपको यहां देने जा रहे हैं।
बचत बैंक खाता
बचत बैंक खाता यकीनन सबसे लोकप्रिय निवेश विकल्पों में से एक है और अधिकतर लोग अपना एक्स्ट्रा पैसा इसमें रखना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि बचत खाते से किसी भी समय कैश निकालना और जमा करना आसान और सुविधाजनक है। एक बचत खाते में, निवेशक पैसा जमा कर सकता है और उसे जमा राशि पर ब्याज मिलता है। बचत खातों की ब्याज दरें अलग-अलग बैंकों के लिए भिन्न हो सकती हैं और यह बचत खाते के प्रकार पर भी निर्भर करता है।
फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी)
एफडी भी शॉर्ट टर्म निवेश के लिए बहुत लोकप्रिय है, क्योंकि ये सबसे सुरक्षित निवेश ऑप्शनों में से एक हैं और गारंटीड रिटर्न भी दिलाते हैं। एफडी पर ब्याज दरें पूरी निवेश अवधि के लिए तय होती हैं। बाजार के उतार-चढ़ाव से बदलती नहीं हैं। इस समय एफडी अच्छा ऑप्शन इसलिए भी है क्योंकि आपको 7 फीसदी से 9 फीसदी से अधिक ब्याज दर मिल जाएगी। कोई भी निवेशक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए बैंक एफडी खोल सकता है।
रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी)
बैंकों की तरफ से एक अन्य खास शॉर्ट टर्म निवेश ऑप्शन आरडी भी है। इसमें निवेशकों को निश्चित अवधि के लिए मासिक आधार पर निवेश करने की सुविधा मिलती है। आरडी कम जोखिम वाली गारंटीड रिटर्न, लिक्विडिटी और फ्लेक्सिबिलिटी जैसे फायदे दिलाने वाली स्कीम है। आरडी पर भी ब्याज दरें अलग-अलग बैंकों में भिन्न हो सकती हैं।
पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट
पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट या पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट भी पारंपरिक बचत योजनाओं में से एक है। ये जमा बैंक एफडी के समान ही है। निवेशक इस टर्म डिपॉजिट में एक निश्चित अवधि के लिए एक बार पैसा जमा कर सकते हैं और गारंटीड रिटर्न हासिल कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस सावधि जमा पर ब्याज दर 5.5%-6.7% के बीच है। इसकी अवधि 1 वर्ष से 5 वर्ष तक होती है।
राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी)
राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) भी छोटी बचत को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार की एक खास पहल है। यह निवेश ऑप्शन सरकार द्वारा सपोर्टेड है। इस पर मौजूदा ब्याज दर प्रति वर्ष 6.8 फीसदी की है। ये एक निश्चित ब्याज दर प्रदान करती है। एनएससी की अवधि 5 साल की होती है। इस योजना के लिए न्यूनतम निवेश राशि 1,000 रु है और उसके बाद 100 रु के गुणकों में निवेश किया जा सकता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
