Small Saving Schemes: देश की पसंदीदा छोटी बचत योजनाओं (Small Saving Schemes) जैसे PPF, NSC और सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरों की रिव्यू 30 जून 2025 को होने जा रहा है। यह रिव्यू हर तिमाही होता है, और इसका असर अगले तीन महीनों के लिए होता है। इस बार जुलाई से सितंबर 2025 की तिमाही के लिए नई दरें तय होंगी।

इस साल अब तक ब्याज दरों में बदलाव नहीं हुआ
2025 की पहली और दूसरी तिमाही में सरकार ने इन स्कीम्स की ब्याज दरों को जस का तस बनाए रखा था। हालांकि, इस बार हालात थोड़े अलग हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछले कुछ महीनों में रेपो रेट में कई बार कटौती की है, जिससे ब्याज दरों में बदलाव की संभावना बढ़ गई है।
RBI ने तीन बार घटाई रेपो रेट
RBI ने फरवरी, अप्रैल और जून में मिलाकर 1% तक रेपो रेट घटाया है।
फरवरी में 0.25%
अप्रैल में 0.25%
जून में 0.50%
इसका असर यह हुआ कि कई बैंकों ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज में कटौती की और कुछ स्पेशल FD स्कीम्स बंद कर दीं।
बॉन्ड यील्ड में भी दिखी गिरावट
रेपो रेट में कटौती का असर सरकारी बॉन्ड यील्ड पर भी पड़ा है। उदाहरण के लिए 10 साल की सरकारी बॉन्ड यील्ड जनवरी में 6.77% थी जो अब 6.24% तक आ गई है। इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों को कम रिटर्न मिलने की आशंका है।
PPF जैसी स्कीम्स पर ब्याज दर कैसे तय होती है?
छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें श्यामला गोपीनाथ समिति के फॉर्मूले पर आधारित होती हैं। मनी9 की रिपोर्ट के अनुसार, संबंधित सरकारी बॉन्ड यील्ड में 0.25% जोड़कर ब्याज दर तय होती है। अगर इस बार भी सरकार इस फॉर्मूले को मानती है, तो अनुमान के अनुसार PPF पर ब्याज 7.10% से घटकर 6.57% तक आ सकता है।
क्या सरकार कटौती करेगी?
ब्याज दर घटाने का पूरा अधिकार सरकार के पास होता है। हालांकि हर बार समिति की सिफारिश को पूरी तरह नहीं माना जाता। कभी-कभी सरकार निवेशकों के हित में मौजूदा दरें बनाए रखती है, खासकर तब जब महंगाई पहले से ही ज्यादा हो।
निवेशकों के लिए क्या है जरूरी?
अगर आप PPF, NSC, या पोस्ट ऑफिस की अन्य योजनाओं में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो 1 जुलाई से पहले निवेश करना समझदारी हो सकता है। इससे आप पुरानी यानी अभी की ब्याज दर पर अपने पैसे को लॉक कर सकते हैं।
छोटी बचत योजनाएं आज भी सुरक्षित निवेश का अच्छा जरिया हैं, खासकर जब आप टैक्स बचाना चाहते हैं और लॉन्ग टर्म में सेविंग करना चाहते हैं। आने वाले बदलावों पर नजर रखना जरूरी है ताकि सही समय पर सही फैसला लिया जा सके।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
