Small Savings Scheme Interest Rate: भारत सरकार ने स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स यानी छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वाले करोड़ों लोगों को राहत दी है। फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की दूसरी तिमाही के लिए सरकार ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इसका मतलब है कि जुलाई से सितंबर 2025 तक ये योजनाएं पहले की तरह ही ब्याज देती रहेंगी।

हर तिमाही होता है रिव्यू
सरकार इन योजनाओं की ब्याज दरों का रिव्यू हर तीन महीने में होता है। रिव्यू का मकसद बाजार की मौजूदा आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए दरों को संतुलित करना होता है। लेकिन इस बार भी सरकार ने लगातार दूसरी तिमाही के लिए ब्याज दरों को स्थिर बनाए रखने का फैसला किया है।
इन योजनाओं पर मिलेगा कितना ब्याज?
मनी9 की रिपोर्ट के अनुसार, अलग-अलग योजनाओं पर इस तिमाही में भी पहले जैसा ही ब्याज मिलेगा। चलिए आपको बताते हैं, किस स्कीम में कितना ब्याज मिल रहा है:
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY): 8.2% सालाना ब्याज मिलेगा। यह योजना बेटी के भविष्य के लिए निवेश का अच्छा जरिया है।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF): 7.1% सालाना ब्याज, टैक्स छूट भी मिलती है।
NSC में सेफ इनवेस्टमेंट का ऑप्शन, 7.7% सालाना ब्याज
किसान विकास पत्र (KVP): 7.5% ब्याज दर, निवेश 115 महीनों में मैच्योर होगा।
मंथली इनकम स्कीम (MIS): हर महीने 7.4% ब्याज, खासकर पेंशनर्स के लिए फायदेमंद।
डाकघर सेविंग अकाउंट: 4% सालाना ब्याज, सबसे सरल और बेसिक सेविंग ऑप्शन।
7.1% ब्याज दर बरकरार, 3 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट
रेपो रेट में गिरावट के बावजूद क्यों नहीं घटी ब्याज दरें?
2025 की शुरुआत से लेकर जून तक भारतीय रिजर्व बैंक ने तीन बार रेपो रेट में कटौती की है। फरवरी और अप्रैल में 25-25 बेसिस पॉइंट और जून में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती के बाद कुल मिलाकर रेपो रेट में 1% की गिरावट हो चुकी है। इसके बाद बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की दरें घटा दी थीं। इसलिए यह संभावना थी कि सरकार भी छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें घटा सकती है।
हालांकि सरकार ने ऐसा नहीं किया। जानकार मानते हैं कि चुनावी माहौल, ग्रामीण निवेशकों की निर्भरता और आम जनता को राहत देने की नीति के चलते दरें बरकरार रखी गई हैं।
निवेशकों के लिए यह क्या मतलब रखता है?
ब्याज दरों को स्थिर बनाए रखना उन लोगों के लिए राहत है, जो सुरक्षित निवेश को प्राथमिकता देते हैं। खासकर वरिष्ठ नागरिक, नौकरीपेशा वर्ग और घरेलू महिलाएं जो जोखिम लेने से बचते हैं, उनके लिए ये योजनाएं भरोसेमंद विकल्प हैं।
सरकार के द्वारा इन स्कीमों में इनवेस्टमेंट पर गारंटी मुहैया कराई जाती है, जिससे बाजार की उठापटक का असर नहीं होता। साथ ही कई योजनाएं जैसे PPF और SSY, टैक्स छूट भी देती हैं जो इन्हें और पसंदीदा बनाती हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications