Atal Pension Yojana: सरकार की एक अहम सामाजिक सुरक्षा योजना अटल पेंशन योजना (APY) को देशभर में जबरदस्त फिडबैक मिल रहा है। 2015 में शुरू हुई इस योजना से लगभग 8 करोड़ से अधिक लोग जुड़ चुके हैं। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में 39 लाख नए लोगों इस योजना में अपना आवेदन करवाया है।

किसके लिए है यह योजना?
यह योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, जैसे खेत मजदूर, छोटे दुकानदार, रेहड़ी वाले, घरेलू कामगार आदि। इसका मकसद है कि बुढ़ापे में उन्हें एक स्थायी आमदनी मिल सके, जिससे उनकी आर्थिक जरूरतें पूरी हो सकें।
इस योजना का फायदा 60 की उम्र के बाद हर महीने मिलेगी पेंशन
इस स्कीम के तहत, जब कोई व्यक्ति 60 वर्ष की उम्र पूरी करता है, तो उसे ₹1000 से लेकर ₹5000 तक की मासिक पेंशन मिलती है। यह राशि इस बात पर निर्भर करती है कि आपने किस उम्र में योजना में जुड़कर कितनी राशि का नियमित योगदान किया है।
कौन जुड़ सकता है योजना से?
उम्र सीमा: 18 से 40 साल के भारतीय नागरिक
समय: कम से कम 20 साल तक योगदान जरूरी
निवेश: जितनी कम उम्र में जुड़ेंगे, उतनी कम राशि देनी होगी
उदाहरण के लिए, अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में योजना से जुड़ता है और 5000 रुपए मासिक पेंशन का विकल्प चुनता है, तो उसे हर महीने लगभग 210 रुपए जमा करने होंगे।
रजिस्ट्रेशन की आसान प्रक्रिया
किसी भी बैंक में जाएं और अटल पेंशन योजना फॉर्म भरें
आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए
मोबाइल नंबर और नॉमिनी की जानकारी दें
हर महीने की राशि अपने आप खाते से कटती रहेगी
प्रीमियम मासिक, त्रैमासिक या छह महीने में भी दिया जा सकता है।
पति-पत्नी दोनों को फायदा
इस योजना की खास बात यह है कि अगर सब्सक्राइबर की मृत्यु हो जाती है, तो उसका जीवनसाथी पेंशन पाना जारी रख सकता है। दोनों के नहीं रहने पर योजना में जमा राशि नामांकित व्यक्ति (Nominee) को मिल जाती है।
आयकरदाता नहीं बन सकते हिस्सा
सरकार ने 1 अक्टूबर 2022 से यह नियम लागू किया है कि जो व्यक्ति इनकम टैक्स भरता है, वह अब APY में शामिल नहीं हो सकता। इसका मकसद है कि योजना का फायदा सिर्फ उन लोगों को मिले जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।
कौन करता है योजना का संचालन?
इस योजना को PFRDA (पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण) द्वारा संचालित किया जाता है। यह संस्था यह तय करती है कि निवेश सुरक्षित हो और पेंशन समय पर मिले।
अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं और बुढ़ापे की चिंता से फ्री रहना चाहते हैं, तो अटल पेंशन योजना आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। यह योजना न सिर्फ आपकी बल्कि आपके परिवार की सुरक्षा भी करती है वो भी बेहद कम निवेश में।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
