Fixed Deposit: निवेश करने के कई सारे तरीके होते हैं। फिर चाहे वह एसआईपी हो या फिर गोल्ड हो। ज्यादातर सीनियर सिटीजन आज भी फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना सुरक्षित मानते हैं। बैंक द्वारा ऑफर की जा रही एफडी पर दरें सामान्य ग्राहकों की तुलना में थोड़ी अधिक होती हैं ताकि वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर रिटर्न मिल सके और वे अपनी बचत पर ज्यादा लाभ कमा सकें। कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक अभी भी वरिष्ठ नागरिकों को आकर्षक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ब्याज दरें दे रहे हैं।

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस दे रहा है इतना ब्याज
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 7 दिनों से लेकर 5 साल तक की अवधि की एफडी पर 4.50% से 9.10% तक की ब्याज दर प्रदान कर रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज दर 9.10% है, जो कि 1001 दिनों की एफडी पर सीनियर सिटीजन को दी जा रही है। बैंक ने यह नई जमा ब्याज दरें 11 मार्च 2025 से लागू की हैं।
डीसीबी बैंक ऑफर कर रहा है इतना ब्याज
डीसीबी बैंक 7 दिन से लेकर 120 महीने तक की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 4.25% से 8.25% तक की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। बैंक की सबसे अधिक ब्याज दर 8.25% है, जो कि 15 महीने की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को मिलती है। ये नई ब्याज दरें 7 मई 2025 से बैंक ने लागू की हुई हैं।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर अधिकतम 8.05% तक की ब्याज दर दे रहा है। सीनियर सिटिजन को इसमें अतिरिक्त 0.50% ब्याज का फायदा मिलता है, यानी उन्हें अधिकतम 8.55% तक का रिटर्न मिल सकता है। ये दरें 3 करोड़ रुपये से कम राशि की एफडी पर लागू होती हैं। नई ब्याज दरें 24 अप्रैल 2025 से प्रभावी हैं।
नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक ऑफर कर रहा है इतना ब्याज
नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 7 दिन से लेकर 120 महीने तक की एफडी पर 4% से 9% तक की ब्याज दर प्रदान कर रहा है। बैंक की सबसे ज्यादा ब्याज दर 9% है, जो वरिष्ठ नागरिकों को 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर मिलती है।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक
ये बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 4.50% से 8.75% तक की ब्याज दर प्रदान कर रहा है। बैंक की सबसे अधिक ब्याज दर 8.75% है, जो कि 2 साल से 3 साल तक की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को मिलती है। यह दरें 3 करोड़ रुपये से कम जमा पर लागू होती हैं। नई ब्याज दरें 5 मई 2025 से प्रभावी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
